Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

कांग्रेस अध्यक्षा ने दिए संकेत, यूपी 2017 के चुनावी समर में प्रियंका गाँधी हो सकती हैं कांग्रेस का चेहरा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गाँधी आज इलाहाबाद में हैं। सोनिया गाँधी का यह दौरा अत्यंत गुप्त था, जिसकी जानकारी उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी नही थी। सोनिया गाँधी का यह एक महीने में इलाहाबाद का दूसरा दौरा है। कांग्रेस अध्यक्षा के इस बिना पूर्व सूचना के कार्यक्रम से उनके पार्टी के कार्यकर्ता हैरान व खुश, दोनों ही थे।

Sonia Gandhi in Allahabad

क्या हो सकती है प्रियंका गाँधी के नाम की घोषणा?:

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी आज बिना किसी पूर्व सूचना के इलाहाबाद पहुँच गयीं। कांग्रेस अध्यक्षा के आने की सूचना पार्टी के कार्यकर्ताओं या अन्य किसी को भी नही थी। ऐसा माना जा रहा है की सोनिया गाँधी का यह आकस्मिक दौरा प्रदेश में प्रियंका गाँधी के नए राजनीतिक परिदृश्य की भूमिका हो सकती है। गौरतलब है की पार्टी के अंदर कई बार प्रियंका गाँधी को कांग्रेस का चेहरा बनाये जाने की मांग होती रही है। हालाँकि राहुल गाँधी जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं, पार्टी उन्हें ही अपने भविष्य का चेहरा मानती है। परन्तु यह भी सच है की राहुल गाँधी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में मतभेद हैं। पार्टी के सदस्यों का एक हिस्सा इस बात पर काफी मुखर है की पार्टी का भविष्य कौन होना चाहिए। हाल ही में प्रियंका के राजनीतिक सफ़र की शुरुआत के बाद से पार्टी में उन्हें एक नायक के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में इस बात की पूरी सम्भावना हो सकती है की सोनिया गाँधी उत्तर प्रदेश 2017 के चुनावों के लिए प्रियंका गाँधी को पार्टी का चेहरा घोषित कर दें और यदि सोनिया गाँधी प्रियंका को यूपी चुनावों का कांग्रेस का चेहरा बनाती हैं तो 2017 रोमांचक होने वाला है।

Related posts

शाहजहांपुर -बड़ी तादाद में प्रतिबंधित कछुए बरामद

kumar Rahul
7 years ago

तस्वीरें: दिव्यांग खिलाड़ियों ने रैली निकाल किया मतदान के लिए जागरूक!

Sudhir Kumar
8 years ago

स्वतंत्र भारत का अब तक का शानदार बजट : सीएम योगी आदित्यनाथ

UP ORG DESK
6 years ago
Exit mobile version