Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

राज्यपाल राम नाईक से मिले विलियम हैग!

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में विलियम हैग से मुलाकात की। हैग उत्तर प्रदेश (तत्कालीन युनाईडेट प्रोविन्स) के पूर्व राज्यपाल सर हैरी ग्राहम हैग के प्रपौत्र हैं। भेंट में राज्यपाल ने विलियम हैग को राजभवन के बारे में बताया तथा उनके परदादा सर हैरी ग्राहम हैग की तस्वीरें भी दिखाई।

राज्यपाल ने इस अवसर पर हैग को पुस्तक ‘बर्ड्स आफ उत्तर प्रदेश‘ तथा ‘बर्ड्स आफ राजभवन उत्तर प्रदेश‘ की कॉपी भी भेंट की। राज्यपाल ने हैग को राजभवन भी घुमाया।

विलियम हैग आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में विधि के छात्र हैं तथा भारत में पर्यटक के रूप में आये हैं। वे लखनऊ सहित आगरा, नैनीताल, शिमला आदि पर्यटन स्थलों पर भी जायेंगे।

Related posts

हरदोई- ग्रामीणों को देख गाड़ी छोड़ भागे गोतस्कर

kumar Rahul
7 years ago

प्रतापगढ़: पुलिस ने यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

Short News
6 years ago

LIVE: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इलाहाबाद दौरे के कार्यक्रम!

Divyang Dixit
7 years ago
Exit mobile version