राजधानी के जानकीपुरम इलाके में रहने वाले एक दंपत्ति के बीच कलह इतनी बढ़ गई की विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। इसी बीच उसके पति ने उसे बचाने का प्रयास किया और वह भी झुलस गया। पुलिस ने दोनों को सिविल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

यह है घटनाक्रम

  • जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से मऊ जिले के निवासी सुनील का विवाह पांच वर्ष पूर्व वही की रहने वाली पूजा (25) से हुआ था।
  • बीते सात वर्षों से सुनील अपनी मां लीला और छोटे भाई के साथ जानकीपुरम विस्तार में रह रहा है।
  • सुनील के दो लड़के तीन साल और छह माह के हैं।
  • सुनील अपनी पत्नी पूजा और दोनों बच्चों के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में रहता है जबकि उसकी मां और छोटा भाई मकान के निचले हिस्से में रहते है।
  • गुरुवार शाम लगभग 4:30 बजे सुनील नीचे अपनी मां के कमरे में बैठा था कि अचानक ऊपर से पूजा के चिल्लाने की आवाज आई।
  • आवाज सुनकर सुनील ऊपर पहुंचा तो देखा की पूजा ने खुद को आग लगा ली थी।
  • इस पर सुनील आग बुझाने के प्रयास में लग गया और इस दौरान वह भी आग में झुलस गया।
  • स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिविल पहुंचाया जहां उनका ईलाज जारी है।
  • इंस्पेक्टर जानकीपुरम सतीश सिन्हा ने बताया कि पूजा के परिजनों को जानकारी दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
  • यदि कोई तहरीर आती है तो उचित कार्रवाई की जायेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें