यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव में रिश्ते को कलंकित करने करते हुये दुष्कर्म करने का एक मामला प्रकाश में आया है। युवती ने अपने जेठ पर ही सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुये पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। (Woman Allegedly Gangraped)

जंगल में ले जाकर किया सामूहिक बलात्कार (Woman Allegedly Gangraped)

  • पीड़िता के मुताबिक, वह थारियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
  • उसके पेट में दर्द होने की शिकायत के बाद वह बीती रात्रि करीब 10 बजे शौंच के लिये जंगल गयी थी।
  • इसी बीच घर की दीवार के बगल में पहले से घात लगाकर बैठा इकलाख अहमद व इमरान ने उसका मुंह दबा लिया और दोनों उसे जंगल में घसीट ले गये।
  • आरोप है कि जंगल में दोनों ने पीड़िता के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
  • आरोपियों ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। (Woman Allegedly Gangraped)
  • वारदात के बाद डरी-सहमी युवती किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों से आप बीती बतायी।
  • पुलिस ने तेजी दिखाते हुये एएसपी विनोद कुमार के आदेश पर आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें