उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही महिला सुरक्षा के लिए तमाम कदम उठा रहे हो, लेकिन मेरठ में अभी भी नारी शक्ति सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला मेरठ जिला का है। यहाँ एक बार फिर तेजाब से हमले का मामला प्रकाश में आया है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक विवाहिता पर तेजाब फेंक दिया, जिसके चलते महिला बुरी तरह झुलस गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला तेजाब से 30 से 40 प्रतिशत बुरी तरह झुलसी है। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के परिजनों का विवाद क्षेत्र के एक युवक से होने की बात सामने आयी है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]ड्यूटी से घर जाते समय हुआ तेजाब से हमला[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, घटना परतापुर थाना क्षेत्र की है। यहां शताब्दी नगर ई-ब्लॉक निवासी 32 वर्षीय महिला शॉप्रिक्स मॉल के एक शॉपिंग सेंटर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे महिला ड्यूटी के बाद घर जा रही थी। गगोल रोड पर ऑटो से उतर कर वह कुछ दूरी ही चली थी कि सामने से बाइक पर आए दो युवकों ने तेजाब से भरा डिब्बा उसके चेहरे पर फेंक दिया। हमले में उसका चेहरा हाथ और कंधे के आसपास का हिस्सा झुलस गया है। उसे पहले जिला अस्पताल ले जाया गया फिर वहां से निजी अस्पताल भेज दिया गया।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]क्या कहते हैं जिम्मेदार[/penci_blockquote]
एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार जांच में पता चला है कि महिला के परिजनों का पूर्व में शताब्दी नगर में एक युवक से विवाद हुआ था। इस संबंध में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। सीओ हरिओम सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। सीओ हरिओम सिंह का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। इंस्पेक्टर परतापुर का कहना है कि तेजाब किसने डाला और क्यों डाला, इसकी जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]इससे पहले भी हो चुकी कई घटनाएं[/penci_blockquote]
28 फरवरी 2018 को लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पैठ बाजार के मोहम्मदपुर दौराला और परतापुर बाईपास से आई दो महिला खिलाड़ियों पर दो युवक और एक युवती ने तेजाब से हमला कर दिया गया था। गंभीर रूप से झुलसी दोनों महिला खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती कराई गई थी।
04 सितंबर 2017 को फरीदपुर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी श्रीपाल यादव (52) के घर में अज्ञात लोगों ने आंगन में सो रहे परिवार पर एसिड अटैक कर दिया था। सुबह 5:30 बजे पड़ोस के गांव का दूधिया उनके घर पहुंचा। श्रीपाल की पत्नी श्रीवती (48) को जगाया। उनका पेट तेजाब से झुलस चुका था। यह देख वह घबरा गईं। आवाज देकर बेटे सुधीर यादव (30), जगपाल यादव (27), अंचल कुमार (22) व स्केन्द्र यादव (16) को जगाने का प्रयास किया। कई बार सुधीर व जगपाल ने उठने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं उठ सके। तेजाब से सुधीर का हाथ झुलस गया था। हालांकि बाद में सभी उठ गए थे।
22 अगस्त 2017 को बरेली जिले का नवाबगंज थानक्षेत्र के टांडा सादात गांव में दो सगी बहनों पर तेजाब डालकर मारने की कोशिश की गई थी। मोहम्मद नबी की दो बेटियां घर के आंगन में मच्छरदानी लगाकर एक ही चारपाई पर सो रही थीं, तभी चार युवकों ने तेजाब फेंक दिया था।
31 जुलाई 2017 को देवरिया जिले में कप्तान के बंगले के पास बाइक सवार तीन बेखौफ बदमाशों ने सिलाई कढ़ाई का काम करने वाली पैदल जा रही बरहज थाना क्षेत्र के अमाव गांव में रहने वाली मोनिका मिश्रा (20) पर तेजाब से हमला करके सनसनी मचा दी थी। पुलिस ने आरोपियों को आधे घंटे के भीतर दबोच लिया था।
05 नवंबर 2016 को इलाहबाद जिले के बहरिया थाना अंतर्गत रामगढ़ कोठरी गांव में तीन बहनों रेखा मिश्र (23) पुत्री श्यामलो दत्त मिश्र, राधा मिश्र (22) और उसकी सगी बहन श्रेया मिश्र (16) पुत्री श्रीकांत मिश्र पर तेजाब फेंके जाने से सनसनी मच गई थी।

इनपुट- सादिक खान

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें