Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

विवाहिता का बैठी अवस्था में मिला शव, गले में था फांसी का फंदा

राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के आजादनगर में संदिग्ध हालात में संध्या मिश्रा (26) का शव ससुराल में बेड से साड़ी के फंदे से लटका मिला है। विवाहिता जमीन पर बैठी हुई अवस्था में थी। परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर पीड़ित मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। वह बेड की बांई और जमीन पर बैठी हुई अवस्था में थी। परिवारीजनों का कहना है कि पुलिस ने उनके मौके पर पहुंचे बिना ही शव को फंदे से उतार दिया। यही नहीं शव भी सील करने जा रहे थे। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह का कहना है कि शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिवारीजनों का कहना है कि आखिर बेड से कोई फांसी लगा कर जान कैसे दे सकता है। वह भी ऐसी स्थिति में जबकि संध्या बेड की बाईं तरफ जमीन पर बैठी हुई अवस्था में थी। वहीं पुलिस कयास लगा रही है कि बेड पर लेट कर सिराने से साड़ी बांध कर संध्या ने फंदा लगाया होगा। इसके बाद बेड से नीचे खिसक गई होगी। परिवारीजनों का कहना है कि ऐसा संभव नहीं है। पैर जमीन पर छूने पर कोई फांसी लगाकर जान कैसे दे सकता है। पुलिस का कहना है कि मामले पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के ईशा नगर निवासी मंगूलाल वाजपेयी ने जून 2018 को अपनी बेटी संध्या की शादी सरोजनीनगर के आजादनगर निवासी सौरभ से की थी। वह प्राइवेट नौकरी करता है। महीनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। परिचित सूर्य प्रसाद अवस्थी के मुताबिक मंगूलाल परिवारीजनों के साथ प्रयागराज गए थे। गुरुवार सुबह नौ बजे पुलिस ने सूचना दी कि संध्या ने आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद सूर्य प्रसाद अवस्थी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। साथ ही परिवारीजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई।

परिवारीजनों के मुताबिक पुलिस ने उन्हें बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। शव सड़ी के फंदे से लटका था। साड़ी बेड के सिराहने से बंधी थी। साड़ी का दूसरा सिरा संध्या की गर्दन पर बंधा था। पीड़ित परिवारीजनों का कहना है कि आरोपित पति सौरभ घर पर संध्या के साथ बहुत कम रहता था। आरोप है कि वह अक्सर घर के बाहर ही रहता था। कुछ दिनों पहले घर से कहीं चला गया था। काफी समझाने के बाद घर पहुंचा था। पीड़ित परिवारीजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सौरभ के किसी लड़की से संबंध है। इसलिए वह संध्या को पसंद ही नहीं करता था। इस कारण उसे परेशान करता था। पति की बेरुखी से वह काफी दुखी रहती थी।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

Related posts

अस्पताल की लापरवाही के चलते गई एक मासूम की जान!

Mohammad Zahid
8 years ago

उन्नाव: तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा

kumar Rahul
7 years ago

सोन नदी में डूबने से एक युवक की हुई मौत। नदी में नहाने गया था युवक। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चोपन थाना इलाके के चोपन बैरियर के मलाही टोला की घटना।

Ashutosh Srivastava
7 years ago
Exit mobile version