महिला अपराध के लिए उत्तर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका उन्नाव जिला अब लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है। यहां आये दिन हो रही महिला हिंसा से यूपी सरकार की छवि पूरे देश में धूमिल हो रही है। भले ही महिला सुरक्षा के तमाम दावे किये जा रहे हों और योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाईन भी चलाई हों, लेकिन महिला सुरक्षा राम भरोसे दिखाई दे रही है। लगातार बढ़ रहे महिला उत्पीड़न पर रोक लगती नहीं दिखाई दे रही है। ताजा मामला राजधानी से सटे उन्नाव जिला का है। यहां एक महिला के साथ गैंगरेप की कोशिश करने का वायरल वीडियो सामने प्रकाश में आया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में युवक महिला के साथ गैंगरेप करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। महिला आरोपियो से काफी मिन्नतें करती है, लेकिन युवक महिला को जंगल की तरफ घसीटते हुए ले जाते दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं महिला के विरोध करने पर युवक उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 आरोपी अभी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गैंगरेप करने से पहले बनाया था वीडियो, दोबारा ना आने पर किया वायरल

जानकारी के मुताबिक, गंगाघाट थाना क्षेत्र के कटरी क्षेत्र का एक महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला शुक्रवार शाम मीडिया के सामने आई। पीड़िता ने पांच लोगों पर गैंगरेप करने, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य गम्भीर आरोप लगाए। पीड़िता ने सबके सामने गैंगरेप की सच्चाई खोलकर रख दी। महिला ने कहा कि आरोपियों ने उसका वीडियो बनाने के बाद उससे गैंगरेप किया। इतना ही नहीं उसे यह धमकी भी दी गई थी कि अगर दोबारा बुलाने पर वह नहीं आई तो उसका वीडियों वायरल कर दिया जाएगा। पीड़िता का आरोप है कि उसे दोबारा बुलाया गया था मगर वह नहीं गई। इसपर आरोपियों ने उसका वीडियों वायरल कर दिया।

पुलिस ने गैंगरेप के केस को छेड़छाड़ मारपीट में दर्ज किया

वीडियो के अनुसार चार शोहदे महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन महिला इसका विरोध करती हुई दिखाई देती है, लेकिन युवक अपनी हरकतों के आगे पीड़ित महिला की किसी बात को सुनने को तैयार नहीं हैं। वीडियो काफी सुनसान जगह का है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद चारों तरफ हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो तीन दिन पुराना है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद गंगा घाट थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 506, 354 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी आकाश, राहुल, विपिन, पवन, विमल, रितिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी हरीश कुमार ने जानकारी दी की घटना में 7 लोग शामिल थे। तीन लोग महिला के साथ जबरदस्ती कर रहे थे और कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थे। प्रदेश में लगातार हो रही इस तरह की वारदातों ने सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

ये भी पढ़ें- बहराइच: कार व टाटा मैजिक की आमने-सामने की टक्कर में 2 की मौत 5 घायल

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री आवास के बाहर महिला ने युवक के साथ किया आत्मदाह का प्रयास

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री से सम्मानित दिव्यांग को लखनऊ पुलिस ने बताया हत्यारोपी, भेजा जेल

ये भी पढ़ें- उन्नाव: महिला के साथ गैंगरेप का प्रयास, वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- बिजनौर: अंतर धार्मिक विवाह करने पर पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पीटा, दी यातनाएं

ये भी पढ़ें- लखनऊ: महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार पलटने से भाजपा विधायक गनर सहित घायल

ये भी पढ़ें- गोरखपुर: जिला जेल (कारागार) में एसएसपी और डीएम ने किया औचक निरीक्षण

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें