राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गोमती नदी में मिली महिला की गला दबा कर हत्या करके लाश फेंकी गई थी। उसका शव झूलेलाल पार्क के पास उतराता मिला था। महिला के शरीर साड़ी नहीं थी। सुबह पार्क के पास में बने आश्रम में रहने वाले बाबा ने महिला के शव उतराता हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी थी।

मोबाइल से हुयी महिला की शिनाख्त

  • जानकारी के अनुसार, गोमती नदी में मृत अवस्था में उतराते मिली महिला पेटीकोट और ब्लाऊज पहने हुयी थी।
  • उसके ऊपर उसने स्वेटर पहन रखा था। महिला ने साड़ी नहीं पहन रखी थी।
  • पुलिस को महिला के स्वेटर की जेब से छानबीन के दौरान एक मोबाइल भी मिला।
  • जब पुलिस ने मोबाइल को आन किया तो वह आन नहीं हुआ।
  • तो पुलिस ने उसमें लगे सिम को दूसरे मोबाइल में लगाकर आन किया तो उसमें से पुलिस को उसके पिता जी का नम्बर सेव मिला।
  • जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त की।
  • महिला की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जनपद की रहने वाली ममता (30)के रूप में हुयी।
  • जो अपने पति नितेश व आठ साल के बेटे के साथ महानगर थाना क्षेत्र के लविवि के सामने बने प्रतिभा तीरथ अपार्टमेन्ट में रह रही थी।
  • मृतका का पति गारमेन्टस का काम करता है।
  • पुलिस ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ बीते साल जून माह में ही किराये पर आकर रह रही थी।
  • पूछताछ के दौरान मृतका के पति नितेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ममता को सुबह टहलने की आदत थी।
  • वह रोज की तरह सुबह पांच बजे घर से टहलने के लिये निकली थी।
  • जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी।
  • मौके पर शव को देखकर लग रहा था कि उसकी कुछ घंटों पहले हत्या की गयी है।
  • महिला के कपड़ों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला घरेलू हालत में घर में थी।
  • जिसका किसी बात पर विवाद हो गया। उसके बाद उसकी गला दबा कर हत्या कर दी गयी।
  • जिसके बाद उसके शव को देर रात अन्धरे में आकर नदी के किनारे फेंक दिया गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें