Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

चोरी का आरोप लगा महिला को निवस्त्र कर पीटा प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म लोहा

woman nude beaten inserted hot iron into private parts

woman nude beaten inserted hot iron into private parts

देश और प्रदेश सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी महिलाओं पर अपराध रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में एक हैवानियत भरी खबर है, जहां एक महिला पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी के साथ निवस्त्र कर पीटाई करने के साथ उसे जिन्दा जलाने का आरोप लगाया गया है। इतना ही नहीं महिला के प्राइवेट पार्ट में गर्म लोहे से जलने का भी आरोप लगाया गया है।

जिन्दा जलाने का किया गया प्रयास

जानकारी के मुताबिक जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते एक जून को बहन के लड़की के शादी मे आई महिला के उपर जेवरात चोरी करने के आरोप लगाया गया। बताया जा रहा है कि महिला की रिश्तेदारों ने घर से लेकर सड़क तक दौड़ा-दौड़ाकर बेहरमी से पिटाई की गई है। यही नहीं महिला को जिंदा जलाकर मारने का तक प्रयास तक किया गया। परिजनों की मानें तो इतने से मन नहीं भरा तो लोहे के हथियार को आग मे गर्म करके शरीर के कई जगहों पर दागा गया है। प्राइवेट पार्ट मे भी दबंगों ने गर्म लोहे से डालकर घायल किये जाने की भी खबर है। गंभीर हालत मे महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

तबियत खराब होने पर हुआ मामले का खुलासा

बता दें कि महिला कि जब हालत खराब होने लगी तो उसे परिजनों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है। इस दौरान घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता का पुत्र फफक-फफक कर रो पड़ा। वहीं पुलिस पर सहयोग ना करने का भी आरोप लगाया।

पुत्र ने पुलिस पर लगाया आरोप

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के बार में जिला अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि महिला को पीटकर घायल किया गया है, चोट आयीं है। मेडिको केस देखा जा रहा है। सिकरारा पुलिस की लापरवाही से दबंग रिश्तेदारों द्वारा पिटाई ही नहीं बल्कि घिनौनी हरकत किये जाने का आरोप परिजनों ने लगाया है। घटना के दूसरे दिन पुलिस मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है। अगर पहले ही मामले में कार्रवाई सिकरारा पुलिस किया होता तो शायद इस महिला को जिंदगी और मौत के रास्ते पर नहीं होना पड़ता।

दर्ज किया जा चुका है एफआईआर

जौनपुर के सीओ सदर विनय कुमार ने बताया कि महिला के ऊपर चोरी का आरोप लगाकर मारपीट की गई है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। फिलहाल पीड़िता गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती है।

ये भी पढ़ेंः

सपा की साइकिल से उतर कर भगवा हुए डॉक्टर सत्येंद्र सिंह

योगी फेल, केशव को सीएम बनने का जनमत था: राजभर

राम लला टाट में और नेता लोग ठाठ में रहें, नहीं चलेगाः संतोष दुबे

सपा विधायक से प्रभावित होकर कई युवाओं ने थामा सपा का दामन

भदोही: दलितों, पिछड़ों के लिए काम करने पर भी हमें श्रेय नहीं मिलता- CM योगी

CM योगी ने पाक की गोलाबारी में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजली

अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में यूपी के दो लाल शहीद

Related posts

लखनऊ : दो युवकों पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप

Short News
6 years ago

बुलंदशहर: शिक्षा प्रेरकों ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन

Shambhavi
6 years ago

रायबरेली: डीएम के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा आपूर्ति विभाग

Shani Mishra
6 years ago
Exit mobile version