Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लखनऊ में महिला को शराब पिलाकर पूरी रात किया जबरन दुष्कर्म

woman raped in lucknow itaunja Police Refuse to File FIR

woman raped in lucknow itaunja Police Refuse to File FIR

राजधानी लखनऊ में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पिछले दिनों कई वारदातों के बाद पुलिस ने आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया लेकिन फिर भी अपराधियों के भीतर जरा सा भी कानून का खौफ नहीं है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है। यहां इटौंजा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने युवक पर शराब पिलाकर रात भर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके पति को नौकरी लगवाने का झांसा देकर कहीं दूसरी जगह भेज दिया और उसे कहीं दूसरे घर में ले गया। यहां आरोपी ने महिला को जबरन शराब पिलाई विरोध करने पर उसकी पिटाई की और दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह दरिंदे के चंगुल से छूटी और भाग कर घर पहुंची और अपने पति को आपबीती बताई। पति उसे लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। लेकिन इटौंजा पुलिस ने पीड़ितों को घटना स्थल अपने क्षेत्र का ना बताते हुए थाने से चलता कर दिया। इज्जत गवाएं बैठी महिला अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं।

पति की नौकरी का झांसा देकर बुलाया

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, इटौंजा इलाके के रहनी वाली शालिनी (नाम काल्पनिक) ने बताया कि उसके पति को राजू पुत्र श्रीराम निवासी इटौंजा ने 23 फरवरी 2018 को पहले हुई बातचीत होने के बाद नौकरी लगवाने के लिए बुलाया था। इस पर वह अपने पति के साथ युवक के पास पहुंचे। युवक ने नौकरी तलाशने के लिए 2-4 जगह ले गए। उसके बाद आरोपी ने पति से कहा कि तुम घर जाओ और रहने के लिए सामान लेकर आओ। इस पर उसका पति घर सामान लेने चला गया और वाह युवक के साथ ही थी।

ऐशबाग इलाके में किया दुष्कर्म

महिला का आरोप है कि पति तेलीबाग चला गया और इस दौरान आरोपी उसे किसी अज्ञात घर पर ले गया। यह घर बाजारखाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग में बताया जा रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी कुछ देर बाद शराब के नशे में धुत होकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो वह उसे बुरी तरह मारने-पीटने लगा। आरोप है कि आरोपी ने पूरी रात महिला से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने घटना स्थल अपने थाने का ना कहते हुए किया चलता

करीब 3:00 बजे रात में युवक के चंगुल से छूटते ही महिला घर पहुंची और पति को पूरी बात बताई। इस पर पति महिला को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से लिखित शिकायत की। महिला का आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस संबंध में इटौंजा पुलिस ने कहा है कि मामला हमारे थाना क्षेत्र का नहीं है। यह बात कहकर उस महिला को पुलिस ने थाने से चलता कर दिया। इस घटना में पुलिस की लापरवाही सामने दिखती है।

……………………………………………………………………………….
Web Title : woman raped in lucknow Police Refuse to File FIR
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )
………………………………………………………………………………..

Related posts

योगी कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Kamal Tiwari
7 years ago

कुछ समय की बारिश से ही जलमग्न हुयी सड़कें

Short News
6 years ago

योग दिवस: बारिश के बावजूद बच्चों में दिखा योग के प्रति उत्साह!

Kamal Tiwari
7 years ago
Exit mobile version