उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला में चचेरे भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के घरवालों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे में धुत था। मामूली विवाद में आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]शराब के नशे में दिया घटना को अंजाम[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, घटना स्याना कोतवाली क्षेत्र के धनियावली गांव की है। यहाँ के निवासी रामू जाट पुत्र रमेश जाट का उसकी चचेरी बहन मंजू जाट (30) पुत्री सुरेश जाट का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है जिस समय विवाद हुआ उस समय रामू शराब के नशे में था। बात बढ़ने पर उसने मंजू को अवैध असलहे से शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गई। आनन-फानन में घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने मंजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त हथियार और खोखा कारतूस बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें