राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में (woman shot dead) लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान हो गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्रामीण जाग गए और पुलिस को 100 नंबर पर घटना की जानकारी दी।

मुठभेड़ के दौरान 15 हजार का इनामी सुनील शर्मा ढेर

  • सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए।
  • पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
  • थाना प्रभारी गोसाईगंज ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी गई है।
  • पुलिस ने लूटपाट की घटना से इंकार किया है।

वीडियो: वसूली करने वाला शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर

सोते समय सीने में मारी गोली

  • पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के मलूकपुर ढकवा गांव में लाला रावत गुरुवार रात अपने परिवार के साथ सो रहे थे।
  • देर रात करीब 3:00 बजे के आसपास बदमाश उनके घर में दाखिल हुए।
  • बदमाशों ने बरामदे में सो रही उनकी पत्नी ललिता रावत (48) को गोली मार दी।

वीडियो: दारोगा के जूतों के पास है ‘पुलिस कैप’ की जगह

  • बदमाशों की गोली महिला के सीने में वायें तरफ लगी।
  • इससे वह लहूलुहान होकर गिर गईं।
  • गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए।
  • इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

फिर खाकी हई शर्मसार, रिक्शा चालक को गिराकर पीटा

  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर अस्पताल गई, यहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
  • पुलिस ने बताया कि महिला का पति मजदूरी करता है।
  • ग्रामीणों ने लूटपाट की आशंका जताई है, लेकिन घर में कोई लूटपाट नहीं हुई है।
  • फिलहाल बदमाशों (woman shot dead) की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

गल्ला व्यापारी की हत्या कर अनाज लूट ले गए बदमाश

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें