राजधानी के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने मालती देवी (35) को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर गिर गई। गोली की आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गाया।

ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना थाना क्षेत्र के कैथन खेड़ा गांव में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें