राजधानी के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में नील गाय का शिकार करने गये शिकारियों की बन्दूक से महिला को गोली लगने के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर अभी तक नहीं पहुंच सकी है। वहीं महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह था घटनाक्रम

  • गौरतलब हो कि बुधवार को फिरोजपुर गांव के पास हरदोई रोड किनारे बागों में नील गाय का शिकार करने गये कुछ शिकारियों की गोली से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।
  • महिला के पैर में गोली लगने पर बाग में ही तड़पने लगी।
  • जिसकी जानकरी किसी ने पुलिस को 100 डायल कर दी।
  • सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी मलिहाबाद में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।
  • मौके का फायदा उठाकर शिकारी फरार हो गये।
  • सूत्रों की मानें तो इन प्रतिबंधित जानवरों का शिकार करने वाले विशेष समुदाय के लोग हैं।
  • जो आये दिन क्षेत्र में जाकर जगह-जगह मासूम जानवरों को मारकर अपना शौक पूरा करते हैं।
  • ग्रामीण में इन शिकारियों को लेकर दहशत का माहौल है।
  • क्योंकि इन शिकारियों के विरुद्ध व पुलिस भी कार्रवाई करने से कतराती रहती है।
  • पड़ोस के कई थानाक्षेत्रों में इन शिकारियों के विरुद्ध मुकदमें पंजीकृत हैं।
  • लेकिन मलिहाबाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने आज तक इन शिकारियों के विरूद्व कोई ठोस कार्रवाई नहीं करते।
  • वहीं सूत्र बताते हैं कि सत्ता के दबाव में पुलिस शिकारियों को जानते हुए भी अनजान बनी हुई है।
  • जिससे इन शिकारियों का हौंसला बुलन्द है और इन बेजुबान जानवरों को मौत के घाट उतार कर शौक को पूरा किया जा रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें