उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में महिलाओं के एक दल ने पुलिस पर हमला कर गौकशी के आरोपियों को छुड़ा लिया।

मस्जिद से हुआ था ऐलान:

  • सूबे के मेरठ जिले में महिलाओं ने पुलिस पर हमला किया और गौकशी के आरोपियों को छुड़ा लिया।
  • महिलाओं को मस्जिद से ऐलान कर के बुलाया गया था।
  • पूरे मामले के अनुसार, थाना किला परीक्षितगढ़ को सूचना मिली कि, इकला रसूलपुर गांव में कुछ लोग गौकशी कर रहे हैं।
  • जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से छापा मारते हुए 9 आरोपियों और गौमांस को भी हिरासत में लिया।
  • पुलिस की कार्रवाई का विरोध भी किया गया, लेकिन पुलिस ने सख्ती से विरोध को खत्म कर दिया।
  • उसके बाद गांव की मस्जिद से ऐलान किया गया कि, ‘वो हमारे लोगों को पकड़ ले जा रहे हैं, जल्दी से औरतों को भेजो’।
  • जिसके बाद पूरे गांव की महिलाओं ने घर से निकलकर पुलिस पर हमला कर दिया और 5 आरोपियों को छुड़ा लिया।
  • इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब 15 किलो गौमांस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • थाना प्रभारी के मुताबिक पशु डॉक्टर ने प्रथम दृष्टया में गौमांस की पुष्टि की है।
  • मौके से लिए गए मांस के नमूनों को मथुरा में लैब में जांच के लिए भी भेजा गया है।
  • एसओ ओपी सिंह के अनुसार, पशुक्रूरता अधिनियम के अलावा सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।
  • पुलिस ने जल्द ही छुड़ाए गए आरोपियों को भी पकड़ने की बात कही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें