Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

डूडा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने किया आत्मदाह का प्रयास

Women Attempted Aelf-Immolation in Lucknow

Women Attempted Aelf-Immolation in Lucknow

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित गाँधी प्रतिमा (जीपीओ पार्क) के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब दर्जनों महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह का प्रयास किया। महिलाएं अपने साथ मिटटी के तेल से भरा डिब्बा छिपाकर लायी थी। प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगाने की कोशिश करने लगी। इस दौरान हेलमेट लगाए एक युवक दौड़ा और महिला के हाथ से तेल का डिब्बा छीन लिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकमियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। मौके पर ड्यूटी के दौरान मौजूद महिला सिपाही अपने मोबाईल में व्यस्त थीं। गनीमत रही कि महिलाओं ने आग नहीं लगा पाई थी वार्ना बड़ी घटना हो सकती थी। आत्मदाह के प्रयास की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाबुझाकर शांत कराया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो फिर सभी सामूहिक रूप से आत्मदाह कर लेंगी।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]शिकायत की तो पुलिस ने लाठियों से पीटा[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, घटना हजरतगंज थाना क्षेत्र की है। यहां सोमवार को पीजीआई थाना क्षेत्र में स्थित डूडा और आवास विकास कालोनी विकसित है। डूडा और आवास विकास द्वारा ठगी की शिकार दर्जनों महिलाओं और बच्चों ने जीपीओ पार्क में गाँधी प्रतिमा पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एक महिला ने अपने ऊपर डिब्बे में भरा मिट्टी का तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास भी किया। इस दौरान एक युवक ने महिला को आत्मदाह करने से बचा लिया। महिलाओं का आरोप है कि डूडा और आवास विकास के मकान के लिए 80,000 से 90,000 रुपए लिया है। पैसा देने के एक माह बाद आवास को जबरन खाली कराया जा रहा है। महिलाओं ने जब सम्बंधित थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने उल्टा ही पीड़ितों को डराया धमकाया। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं और बच्चों पर लाठियां भांजी है। इसके विरोध में सभी पीड़ित महिलाएं एकजुट हुई और डूडा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

बंशी धारण किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर धन्य हुए भक्त

Desk
2 years ago

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र द्वारा गोद लिया गया पयासी गांव अब तक देख रहा विकास की राह 

UP ORG DESK
8 years ago

श्रावस्ती: तेंदुए ने 8 वर्षीय मासूम बच्ची पर किया हमला

UP ORG Desk
5 years ago
Exit mobile version