उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला में एक ग्राम प्रधान को पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद समझौता कराना मंहगा पद गया। आक्रोशित महिलाओं ने ग्राम प्रधान को बीच बाजार चप्पल और लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और बीच बचाव कराया। देवरिया के पुलिस अधीक्षक येन कोलांची ने कहा कि ग्राम प्रधान सुलह करने गए थे। इस बीच महिला और उसकी बेटी सुलह से नाराज हो गईं और चप्पलों से प्रधान की पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]माँ-बेटी ने ग्राम प्रधान पर उतारा गुस्सा[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, मामला देवरिया जिले के भाटपार रानी थाने के चनुकी गांव का है। यहां प्रधान ने पति पत्नी के विवाद को सुलह कराने की पहल की। जिसके कारण आक्रोशित महिलाओं ने बीच बाजार प्रधान की जमकर पिटाई कर दी। जिले में महिलाओ ने सरेराह ग्राम प्रधान को चप्पलों और लाठियों से पीट दिया।

महिलाओं ने एक दो नहीं गिन गिन के पूरे तीस चप्पल और कई लाठी प्रधान को मारी। महिलाओं के बीच कोई बोलने वाला नहीं था। राहगीर तामाशबीन बन प्रधान की पिटाई देख रहे थे। कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में घटना को कैद भी किया। बीच बाजार प्रधान की चपलों से पिटाई कोई छेड़खानी के मामले को लेकर नहीं हुई बल्कि पति पत्नी के बीच सुलह के लिए पहुंचे इस प्रधान पर महिलाए टूट पड़ीं। मां-बेटी ने अपना पूरा गुस्सा प्रधान पर उतार दिया।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें