केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गयी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों के विरोध में सोमवार को ताजनगरी आगरा में सपा जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव और जिला प्रवक्ता मदन मोहन शर्मा के नेतृत्त्व में हरीपर्वत चौराहे से कार और रिक्शा खींचकर विरोध प्रदर्शन किया गया गया। प्रदर्शन में महिलाओं ने रिक्शा चलाकर विरोध जताया।

देखिये आक्रोश की तस्वीरें:

[ultimate_gallery id=”42159″]

मोदी के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

  • इस दौरान जिला अध्यक्ष रामसहाय यादव और सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने रास्ते में कार खींच और रिक्शा चलाकर आईओसी कार्यालय तक पहुंचक जमकर हंगामा किया।
  • प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
  • इस दौरान सपा महिला कार्यकर्ताओं ने भी रिक्शा चलाकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा।
  • जिला अध्यक्ष ने कहा है कि पूरे देश त्राहि-त्राहि मची मची हुई है।
  • पहले नोटबंदी की मार से गरीबों और किसानों को रोने पर मजबूर कर दिया है।
  • वहीं अब पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में जल्दी जल्दी की जाने वाली वृद्धि को लेकर आज पूरा देश रोने को मजबूर है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें