Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में महिलाएं चलाएंगी परिवहन निगम की पिंक बसें

Women Drivers Will Run UPSRTC Pink Buses Over Uttar Pradesh

Women Drivers Will Run UPSRTC Pink Buses Over Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में अब वह दिन दूर नहीं जब परिवहन निगम की बसों की स्टेयरिंग महिलाओं के हाथ होगी। परिवहन निगम अपनी पचास पिंक बसों में महिला चालक रखने की तैयारी कर रहा है। अगर महिला चालक मिलीं तो उन्हें रोडवेज संविदा चालक के रूप में शामिल किया जाएगा।

इस संबंध में प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन पी. गुरुप्रसाद ने बताया कि पिंक बसों की क्रय प्रक्रिया आगे बढ़ी है। प्रयास है कि महिलाओं से जुड़ी सेवा होने के कारण अगर बसों के संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर हो तो और भी अच्छा रहेगा। इसे देखते हुए परिवहन निगम प्रशासन भारी वाहन चलाने वाली महिला चालकों के चयन को इच्छुक है। महिला चालक मिलने पर उन्हें इन बसों के संचालन का मौका दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, परिवहन निगम प्रशासन निर्भया मद के तहत इसी वर्ष खरीदी जाने वाली पिंक सेवा में महिला चालकों की भर्ती का मन बना रहा है। अगर भारी वाहन चलाने वाली महिलाएं मिलीं तो परिवहन निगम में उन्हें बतौर चालक बस चलाने का मौका मिलेगा। उनका टेस्ट संबंधित क्षेत्रीय कार्यशाला और दूसरा परीक्षण प्रशिक्षण संस्थान कानपुर में लिया जाएगा। अगर चालक पद के लिए तय नियमों के तहत इच्छुक महिलाएं उपलब्ध हुईं तो उन्हें रोडवेज प्रशिक्षित कर बेहतरीन चालक बनाएगा।

दरअसल, महिला सुरक्षा को लेकर अरसे से लंबित चल रही पिंक सेवाओं की खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। इसके तहत रोडवेज प्रशासन बहुत जल्द आठ क्षेत्रों से 20 मार्गों पर वातानुकूलित पिंक बस चलाने की तैयारी में है। पचास बसों की खरीद निर्भया मद से होनी है। इन सभी बसों को आठ क्षेत्रों में भेजा जाएगा। इसके पीछे रोडवेज प्रबंधन की मंशा है कि इन महिला बसों में परिचालक के साथ चालक भी महिला हों तो और भी बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें-

हाथरस: दबंग ने दलित महिला से खेत में जबरन किया दुष्कर्म

कानपुर में रेलवे के अंडर पास में रात भर फंसी रही ‘UP 100 यूपी’- वीडियो

लखनऊ: गणेशगंज में भारी बारिश से जर्जर मकान ढहा, बच्ची की मौत माँ घायल

पैरामाउंट पब्लिक स्कूल प्रबंधक की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश में महिलाएं चलाएंगी परिवहन निगम की पिंक बसें

अमेठी: आसमान से बरसी आफत, कच्चा मकान ढहने से पांच बकरियों की मौत

कौशांबी: दलित महिला अधिकारी को समीक्षा बैठक में पीने का पानी नहीं दिया गया

लखीमपुर खीरी: प्रेम विवाह पर अड़ी पुत्री को पिता ने गला दबाकर मार डाला

गाजियाबाद: वकीलों ने चौकी इंचार्ज को पीटा, एसपी सिटी और पत्रकारों से की अभद्रता

शामली: कांधला रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के दो पहिये पटरी से उतरे

Related posts

अदलहाट पुलिस ने की गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 122 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, दूसरे राज्य से जौनपुर ले जा रहे थे गांजा

Ashutosh Srivastava
7 years ago

मथुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बयान के खिलाफ एकजुट हुए डॉक्टर

Desk
2 years ago

विधान सभा के सामने बिके 10 रूपये प्रति किलो टमाटर!

Sudhir Kumar
8 years ago
Exit mobile version