यूपी में महिलाओं की मदद के लिए महिला हेल्पलाइन ‘181’ (women helpline ‘181’) की शुरुआत प्रदेश सरकार कर रही है। इसका शुभारम्भ शुक्रवार को शाम पांच बजे महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी करेंगी। आशियाना स्थित इस कॉलसेंटर को योगी सरकार ने 6 शीटर की जगह 30 शीटर कर दिया है। इस कॉलसेंटर के जरिये पीड़ित महिलाओं को 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है। दावा यह भी है कि इस कॉलसेंटर के जरिये यूपी के सभी जिलों में महिलाओं को मदद पहुंचाई जायेगी।

ये भी पढ़ें- अलविदा की नमाज: चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर!

24 X 7 काम करेगा कॉल सेंटर

  • योगी सरकार का मानना है कि यह कॉलसेंटर महिलाओं की ताकत बनेगा। यह कॉलसेंटर 24 घंटे सात दिन के हिसाब से काम करेगा।
  • इस कॉलसेंटर के जरिये घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं मदद मांग सकेंगी।
  • बता दें कि पूर्व अखिलेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘वीमेन पॉवर लाइन 1090’ की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें- अलविदा की नमाज: चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर!

  • इसके जरिये प्रदेश की लाखों महिलाये मदद पा चुकी हैं।
  • यह सेवा लड़कियों के लिए मील का पत्थर साबित हुई।
  • ऐसा माना जा रहा है कि योगी सरकार में शुरू हो रही महिला हेल्पलाइन भी इसी तर्ज पर काम करेगी।
  • फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि महिलाओं के लिए शुरू हो रही यह सेवा कितना कारगर साबित होगी।

ये भी पढ़ें- मस्जिदों में इस समय आज अलविदा की नमाज!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें