Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

महिला की गोली मारकर हत्या, ससुराल पक्ष पर लगा आरोप

कौंधियारा इलाके में मंगलवार को महिला की गोली मारने के बाद सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी गई। महिला के परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। सास को छोड़कर बाकी सभी लोग फरार हो चुके हैं। सास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मंगलवार सुबह कौंधियारा के ग्राम कुकुढ़ी निवासी सुषमा (32) को घर के भीतर पहले गोली मारी गई, फिर उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। सुषमा का नौ साल का एक बेटा है। उसका पति कई साल पहले आत्महत्या कर चुका है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। उसके बाद पुलिस पहुँची। पुलिस को घर पर सिर्फ सास नौलखा देवी मिली, उसके अलावा घर के सभी लोग भाग चुके थे।

खबर मिलने पर आये सुषमा के पिता रामनरेश ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने ही सुषमा की हत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुषमा के ससुराल वाले अक्सर उसे पीटते रहते थे। झगड़े का मामला कई बार थाने भी पहुंचा है। पिता रामनरेश ने थाने में ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।फिलहाल पुलिस ने सास को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Related posts

चेन्नई दंपत्ति पर हमले के बाद NH 58 पर पुलिस का हाई अलर्ट

Vasundhra
7 years ago

अखिलेश सरकार पर क्‍या होगा जनता का वार, मिलेगी फिर जीत या मिलेगी हार  

Ishaat zaidi
9 years ago

श्रावस्ती: घर के बाहर खेलते समय गायब हुई मासूम बच्ची

Srishti Gautam
6 years ago
Exit mobile version