प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गोद लिए गांव जयापुर के ग्राम प्रधान को कल अरेस्ट कर लिया गया था। प्रधान के परिजनों ने सूबे की सरकार पर उन्हें साजिश के तौर पर फ़साने का आरोप है।
क्या है पूरा मामला:
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गांव जयापुर के ग्राम प्रधान को कल गिरफ्तार कर लिया गया था।
- जयापुर के ग्राम प्रधान नारायण पटेल, उनके बेटे राहुल और भतीजे मुकेश को धारा 308 के तहत रोहनिया पुलिस ने अरेस्ट किया था।
- रोहनिया थानाध्यक्ष ने बताया कि, सिंचाई विभाग की नाली पर जयराम सिंह ने सबमर्सिबल लगवाकर कब्ज़ा कर लिया था।
- साथ ही उस रास्ते पर किसी के आनें जाने की पाबन्दी भी लगा दी थी।
- जिसके बाद प्रधान ने गांववालों के साथ इसका विरोध किया।
- शुक्रवार को दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसके बाद प्रधान समेत उनके बेटे और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।
सपा सरकार पर साजिश के आरोप:
- पीएम के गांव के प्रधान की गिरफ़्तारी पर प्रधान के परिजनों का कहना है कि, यह सब सपा सरकार ने साजिश के तहत किया है।
- ग्राम प्रधान की बेटी और उनके परिजन इस मामले में न्याय के लिए आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलेंगी।
- जिसके लिए वो रैली स्थल पर पहुँच चुकी हैं।
- गौरतलब है कि, अमित शाह आज वाराणसी में अपना दल के संस्थापक की 67वीं जयंती के अवसर पर आज स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे।
- इस रैली में जयापुर की सैकड़ों महिलाएं प्रदर्शन के लिए यहाँ आ रही हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार