उत्तर प्रदेश में नोएडा के बिसाहड़ा गांव में इकलाख हत्याकांड की सीबीआई जांच और फोरेंसिक रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग पर अड़े ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरूवार सुबह बिसाहड़ा गेट पर पुलिस की मौजदगी में महिलाओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस बिसाहड़ा गेट पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने के आशंका पर पहुँची। पुलिस के देखकर नाराज महिलाओं ने अखिलेश सरकार के खिलाफ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस को वहां से लौटा दिया। बिसाहड़ा गाँव में आज भी तीनों सरकारी स्कूल बंद रहे। ग्रामीणों के सरकार के प्रति रवैये को देखते हुए गाँव में पीएसी को तैनात किया गया है।

 

women Protesting in bishahda, noida

  • गुरुवार सुबह प्रदेश सरकार के खिलाफ नाराजगी जताने के लिए पुतला फूंकने की आशंका पर पुलिस बिसाहड़ा गेट पर पहुँची।
  • पुलिस को देखकर महिलाओं ने आधे घंटे तक सड़क जाम कर पुलिस वापस जाओ, सीबीआई जांच कराओ और मांस की रिपोर्ट लाओ जैसे नारे लगाए।
  • बाद में महिलाओं ने गाँव के मंदिर में बात करने की शर्त रखी।
  • लेकिन एसडीएम ने कहते हुए इनकार कर दिया कि मंदिर एक धार्मिक स्थल है, वहाँ पर वार्ता करना सही नही है।
  • बिसाहड़ा कांड के विरोध में ग्रामीण पहले ही सरकार की सुविधाओं का परित्याग कर चुके हैं।
  • बिसाहड़ा कांड में निर्दोष युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को जबरन सरकारी स्कूलों को भी बंद करवा दिया था।
  • अभी तक स्कूलों को नहीं खुलवाया जा सका है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें