Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मुरादाबाद में सपा जिलाध्यक्ष का युवा नेता कर रहे विरोध

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनावों की तैयारी करना शुरू कर दिया है। मगर अब भी सपा में चल रही कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसी क्रम में अब अखिलेश यादव द्वारा निर्वाचित एक अध्यक्ष का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। पार्टी पदाधिकारियों के इस प्रदर्शन से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी हैरान हैं।

सपा जिलाध्यक्ष का हो रहा विरोध :

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल का विरोध होना शुरू हो गया है। ये विरोध कोई अन्य दल के नेता नहीं बल्कि सपा के दिग्गज नेता कर रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल के खिलाफ पार्टी के एक धड़े के नेताओं ने मोर्चा खोला हुआ है। मुरादाबाद में सपा के कुछ ऐसे नेता हैं जो राजीव सिंघल को जिलाध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे हैं। अब सपा की कुछ युवा इकाई के नेता भी इस मुद्दे पर खुलकर सामने आने लगे हैं। मुरादाबाद में पार्टी के पदाधिकारी ही जिलाध्यक्ष के खिलाफ एकजुट हो गये हैं। सपा ने इनसे नोटिस जारी कर ऐसा करने का कारण पूछा तो वे खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगे हैं।

छात्रसभा जिलाध्यक्ष ने लगाया आरोप :

मुरादाबाद में समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष फरीद मलिक ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल  को जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस मुद्दे पर जब जिलाध्यक्ष राजीव सिंघल से बात की तो उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिए जो जरूरी होगा, वो सभी कुछ किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ नेताओं दवात पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ गलत टिप्पणी की गई है जिसका सबूत हमारे पास है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो अनुशासन तोड़ेगा, उसके खिलाफ जांच करके कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें : रमाकांत यादव के सपा ज्वाइन करने की सोशल मीडिया पर अफवाह

Related posts

रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्वनी लोहाटी पहुंचे लखनऊ

kumar Rahul
7 years ago

आज इधर से ना जायें, ईद पर बदली है ट्रैफिक व्यवस्था!

Sudhir Kumar
7 years ago

सुनील अर्कवंशी के प्रत्याशी घोषित होने पर जताया हर्ष-पार्टी नेताओं समर्थकों ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

Desk
3 years ago
Exit mobile version