भोजपुरी को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की कवायद के बीच 29 दिसम्बर से एक जनवरी तक विश्व भोजपुरी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. दुनिया के कई देशों में रह रहे भोजपुरी भाषी इसमें शिरकत करेंगे.

29 दिसंबर को होगा उद्घाटन-

  • भारत स्थित मॉरीशस के उच्चायुक्त जगदीश गोवर्धन और विश्व भोजपुरी सम्मेलन के संयोजक डॉ अशोक सिंह ने बताया कि वरुणा पार के बड़ा लालपुर इलाके में जीवनदीप शिक्षण समूह कैंपस में सम्मेलन का आयोजन किया गया है.
  • 29 दिसम्बर को विश्व भोजपुरी रत्न, विश्व भोजपुरी कर्मयोगी सम्मान भी दिये जायेंगे.
  • इसका उद्‌घाटन 29 दिसम्बर की शाम को किया जायेगा.
  • सम्मलेन में 30 और 31 दिसम्बर को कला, संस्कृति, भाषा, धर्म और व्यवसाय पर गोष्ठियां होंगी.
  • इसमें मॉरीशस के प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शत्रुघ्न सिन्हा, भोजपुरी सुपर स्टार सांसद मनोज तिवारी समेत 25 लोगों को भोजपुरी सम्मान दिया जायेगा.
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी सम्मानित किया जायेगा.
  • सम्मान पाने वाले अन्य लोगों में मालिनी अवस्थी और काशी के अंतरराष्ट्रीय तबला वादक अशोक पांडेय भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: मेरठ : डीएम चंद्रकला ने कराया वॉटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट मशीन का ट्रायल!

यह भी पढ़ें: सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस की स्पीड कम होने की वजह से बचीं सैकड़ों जानें!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें