उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवरफ्रंट का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।

अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट को देगा टक्कर:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट गोमती रिवरफ्रंट अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट को कड़ी टक्कर देगा।
  • जिसे बनवाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काफी तारीफे बटोरी थी।

चुनाव से पहले मिलेगा तोहफा:

  • गोमती रिवरफ्रंट का तोहफा लखनऊवासियों को चुनाव के पहले मिल सकता है।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लन्दन की थेम्स की तर्ज पर गोमती को बनवाना चाहते हैं, लेकिन उनके मंत्री जापान की टोक्यो और ओसाका के रिवरफ्रंट देख आये हैं।

जनता के बीच भुनाएंगे मौका:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश चाहते हैं कि, यह प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरा हो जिससे चुनाव के वक्त इस मौके को भुनाया जा सके।
  • इस प्रोजेक्ट से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मायावती के स्तूप निर्माणों से सौन्दर्य की बड़ी लकीर और नरेन्द्र मोदी से भव्यता में बराबरी चाहते हैं।
  • गोमती का ये रिवरफ्रंट 1 किलोमीटर का है, जिसपर करीब 3 हजार करोड़ का खर्च आएगा और अब तक सरकार करीब डेढ़ हजार करोड़ का खर्च कर भी चुकी है।
  • इस प्रोजेक्ट में सॉफ्ट स्केपिंग है, झील है, म्युजिकल फाउंटेन है, जो कहीं नहीं है. साथ ही वाटर स्पोर्टस है, क्रुज है और स्वास्थ्य के लिहाज से कई तरह के ट्रैक बनाए गए हैं, जिसमें साइक्लिंग, वॉकिंग और जॉगिंग ट्रैक होगा।

गोमती में गिरने वाले नालों को रोका जायेगा:

  • इस प्रोजेक्ट में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, गोमती में गिरने वाले नालों को इंटरसेप्टिंग ड्रेन बनाकर रोका जायेगा।
  • गौरतलब है कि, गोमती में करीब 37 नाले गिरते हैं।\
  • इस प्रोजेक्ट की शुरुआत जनवरी 2015 से हुई थी और 2017 में इसे पूरा करने का लक्ष्य बनाया था, लेकिन माना जा रहा है कि, इसे अब 2016 के आखिरी तक पूरा कर लिया है।

अन्य सुविधाएँ:

  • कई बड़े लैडस्केप बनाए जा रहे हैं।
  • कई जगहों पर रंगीन फव्वारे होंगे जो शाम के बाद इसकी सुंदरता बढाएंगे।
  • पार्क मे हरियाली के खाल इंतजाम किए जा रहे हैं. वेटलैंड बनाए जा रहे हैं, जिसमे कई तरह के पेड़ लगाए जाएंगे, जिसमें पक्षियों को बसाने की खास योजना है।
  • बच्चों के खेलने के लिए छोटे खेल के मैदान, पार्क होंगे।
  • गोमती फ्लावर शो होगा, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के फूल लगाए जाएंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें