आज दुनिया भर में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कई आयोजन किये गये हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पर्यटन दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें यूपी के पर्यटन (world tourism day) की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों से सम्बंधित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था।

लखनऊ में हुआ आयोजन :

  • उत्तर प्रदेश में पर्यटकों को सुविधा उपलब्ध कराने और पर्यटकों की रूची के अनुसार विकास करने के उद्देश से कई जिले निर्धारित किये गये हैं।
  • इन जिलों में आगरा, मथुरा, वाराणसी, लखनऊ, इलाहाबाद,चित्रकूट आदि शामिल हैं।
  • विश्व पर्यटन संगठन द्वारा इस वर्ष की थीम “Sustainable Tourism – a Tool For Development निर्धारित की गयी है।

world tourism day

  • वर्ष 2016 में भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन के मुताबिक यूपी तीसरे स्थान पर है।
  • प्रतिष्ठित संस्था एसोचेम के अनुसार पर्यटन क्षेत्र में 10 लाख का निवेश करने पर लगभग 72 रोजगार उत्पन्न होते हैं।

world tourism day

  • आज लखनऊ में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर लखनऊ यूथ फोटोग्राफर्स ग्रुप (LYPG) द्वारा प्रदर्शनी आयोजित की गयी थी।
  • इसमें आशीष पाण्डेय, अभिषेक वर्मा, शिवम शर्मा और शुभ्राली प्रताप की तस्वीरों को काफी सराहा गया.
  • कार्यक्रम का उदघाटन यूपी की पर्यटन मानती रीता बहुगुणा जोशी ने किया था।

world tourism day

  • इस दौरान संकल्प संस्था द्वारा स्वच्छ भारत नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया था।
  • इसमें प्रथम परिचर्चा का विषय “Sustainable Tourism – a Tool For Development – Building Travel रखा गया था।
  • इस परिचर्चा के बाद सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

world tourism day

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें