Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मनकामेश्वर मंदिर में शक्ति सम्मान के साथ मनाया गया विश्व महिला दिवस

World Women's Day celebrated with power honors at Mankameshwar

World Women's Day celebrated with power honors at Mankameshwar

डालीगंज के प्राचीन महादेव मंदिर मनकामेश्वर मठ मंदिर में इस बार विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर नमोस्तुते माँ गोमती एवं मनकामेश्वर मठ-मंदिर परिवार की ओर से शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नमोस्तुते माँ गोमती की महिला विंग प्रभारी श्री उपमा पांडेय व रोमा वीरवानी ने पुष्पगुछ महंत देव्या गिरि को सम्मानित किया साथ ही साथ मठ-मंदिर के श्रृंगार प्रमुख दीपू ठाकुर, आदित्य मिश्रा व हिमांशु गुप्ता ने माल्यार्पण कर महंत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम मे लोक भारती के संपर्क प्रमुख श्री कृष्ण चौधरी व चिंतक, विचारक डॉ.नवीन सक्सेना भी मौजूद रहे।

विश्व महिला दिवस पर अपने विचार रखते हुए देव्यागिरि ने कहा कि विश्व की प्रत्येक महिला के सम्मान में हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आज के समय में महिलाएं देश के विकास में पुरूषों के बराबर योगदान कर रही हैं और सामाजिक व राजनीतिक सभी प्रकार की बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ रही हैं। इस दिन को महिलाओं की सभी क्षेत्रों में प्राप्त की गई उपलब्धियों को मनाने और लिंग समानाता पर बल देने के लिए मनाया जाता है। किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनितिक और सामाजिक क्षेत्रो में महिलाओ की भूमिका, बिना महिलाओ के योगदान के कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता।

अत: इसके लिए जरुरत है लिंग असमानता (Gender inequality) खत्म करने की। ऐसे कई देश है जहाँ आर्थिक और राजनतिक क्षेत्रो में महिलाओ की संख्या पुरुषो के मुकाबले बहुत कम है, कई जगहों पर महिलाये पुरुषो की तुलना में शिक्षा में बहुत पिछड़ी हुई है. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन इन असमानताओ को दूर करने के लिए, समाज को ध्यान दिलाने के लिए पुरे विश्व से महिलाये एक साथ एकत्रित होती है. कई देशो में महिलाये एकत्रित होकर मार्च, रैलीया निकालती है। कला कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते है, भाषण और सेमिनार आयोजित किये जाते है. उन महिलाओ को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने सभी असमानताओ से लड़ा और उपलब्धियाँ हासिल की।

आदि शक्ति श्रृंगार के साथ की गई विश्व महिला दिवस महादेव महाआरती

मनकामेश्वर मठ मंदिर की महंत देव्यागिरि ने विश्व महिला दिवस महादेव महाआरती की। पंडित शिवराम अवस्थी के आचार्यत्व में पर एक ही वेश भूषा में सभी पंडितों ने मंत्रों उच्चार के साथ माँ गोमती की आरती और पूजा अर्चना की। महाआरती में, यश अग्रवाल, अंकुर पांडेय, मोहित कश्यप, राजकुमार, मुकेश, विजय मिश्रा, अमन शुक्ला, कार्तिक तोमर, चरित्र, दीपू ठाकुर, कमल जायसवाल, नीतू, नीरज, पूनम, शुभतिवारी, सोनू शर्मा, तरुण, आदित्य मिश्र, मुकेश, की अहम भूमिका रही।

नारी शक्ति रंगोली ने दिया नारी उथान का सन्देश 

मनकामेश्वर मठ-मंदिर परिसर में उपमा पांडेय के निर्देशन में कल्पना, संगीता, गीता, पिंकी, पूजा, कल्पना जोशी, कोमल, रूपा, कंचन, सोनी, सोनी कश्यप, नीतू, पूनम, ऋतु समेत अन्य लड़कियों ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर फूलों, एवं दीपों से सुन्दर रंगोली सजाई। आरती देखने आए श्रद्धालुओ मे इन रंगोलियों के सामने सेल्फी लेने की होड़ लगी रही।

………………………………………………………………………………..

Web Title :World Women’s Day celebrated with power honors at Mankameshwar Temple
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )

Hindi News से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें  पर ज्वाइन करें और  पर फॉलो करें

………………………………………………………………………………..

Related posts

जानें किस जिलें में 50 बेड का शेल्टरहोम को मिली मंजूरी

Desk
2 years ago

वीडियो: वेतन ना मिलने पर नगर निगम जोन 3 में हंगामा!

Sudhir Kumar
7 years ago

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने बरामद की 102 पैकेट अरुणाचल प्रदेश की शराब, महिंद्रा पिकअप में लोड होकर सप्लाई की जा रही थी शराब सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के अमांपुर रोड़ से की शराब बरामद.

Ashutosh Srivastava
6 years ago
Exit mobile version