उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पिछली सपा सरकार ने जो लिखित परीक्षा समाप्त कर दी थी उसे वर्तमान भाजपा सरकार ने फिर से लागू कर दिया। अब यूपी पुलिस में नौकरी करने के लिए इच्छुक युवाओं को लिखित परीक्षा देनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया में संसोधन कर लिखित परीक्षा लागू करने के निर्देश दिए हैं।

जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

  • बता दें कि सर्वोच्च न्यायलय से के मंजूरी मिलने के बाद यूपी सरकार डेढ़ लाख सिपाहियों की भर्ती करने जा रही है।
  • इनमें हर साल भर्तियां की जायेंगी।
  • सिपाही बनने के लिए अब युवाओं को लिखित परीक्षा भी देनी पड़ेगी।
  • बता दें कि शुक्रवार को विधानसभा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस बात की जानकारी दी थी।
  • उन्होंने कहा कि पहले चरण में 30,000 कांस्टेबल और 2000 दरोगाओं की भर्ती की जाएगी।
  • भर्ती में जाति और लिंग भेद के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा।
  • योगी ने सपा सरकारको आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछली सरकार ने 86 में 56 पद केवल एक ही जाति विशेष के भर्ती कर लिए।
  • बता दें कि यूपी पुलिस में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
  • इन पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें