समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों यूपी छोड़कर पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में पार्टी को स्थापित करने में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव इन दिनों अपने दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के खजुराहो पहुंचे हुए हैं जहाँ पर वे पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं संग बैठक कर चुनावी रणनीति बना रहे हैं। इसके अलावा वे लगातार अन्य दलों के साथ गठबंधन पर भी विचार कर रहे हैं। इसी क्रम में खजुराहो में अखिलेश यादव ने यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस से सपा में शामिल करा लिया है।

मध्य प्रदेश पहुंचे अखिलेश यादव :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों यूपी छोड़कर मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे राज्य के छतरपुर जिले में पहुंचे जहाँ पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। गुजरात में उत्तर भारतीयों के खिलाफ हो रही घटनाओं पर अखिलेश यादव ने कहा कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीँ राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि हम तो भगवान विष्णु की शरण में चले गए है, सब अवतार उन्हीं के हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस से सपा का किसी तरह का गठबंधन नही है।

[penci_blockquote style=”style-3″ align=”none” author=””]अखिलेश यादव इन दिनों यूपी छोड़कर मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं[/penci_blockquote]

कांग्रेस नेता ने ज्वाइन की सपा :

मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी भी तैयारियां कर रही है। इसी क्रम में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं और पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश यादव महासभा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और कांग्रेस के बड़े नेता माने जाने वाले जगदीश यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है। उन्होंने सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें