उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की।

शिवपाल और सीएम संग करी थी हाईप्रोफाइल मीटिंग: 

  • उत्तर प्रदेश समाजवादी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की।
  • इससे पहले मंगलवार की सुबह सपा प्रमुख ने अपने आवास 5 वीडी में सीएम अखिलेश और शिवपाल सिंह के साथ हाईप्रोफाइल मीटिंग की थी।
  • जिसके बाद सपा प्रमुख प्रेस वार्ता के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे।
  • प्रेस कांफ्रेंस में शिवपाल सिंह यादव समेत सभी बर्खास्त मंत्री भी मौजूद रहे।
  • सपा प्रमुख ने सभी बर्खास्त मंत्रियों से मुलाकात की।

सपा प्रमुख के संबोधन के अंश:

  • मुलायम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, वो लोहिया के सिद्धांतों पर चलते रहेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, गांव-गांव जाकर हर वर्ग से संपर्क साधा है।
  • मुलायम सिंह ने प्रेस वार्ता में आगे कहा कि, मेरा पूरा जीवन जनता के कल्याण के लिए रहा है।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि, आगे भी जनता के लिए काम करता रहूँगा।

Mulayam Singh Yadav

परिवार और पार्टी एक है:

  • प्रेस वार्ता में सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि, परिवार और पार्टी एक हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, पूरी ताकत परिवार के साथ है।
  • सपा प्रमुख ने ये भी कहा कि, हम सब एक हैं।
  • अमर सिंह के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि, अमर सिंह को क्यों बीच में लाते हो।
  • सपा प्रमुख ने कहा कि, सब ठीक है, कोई झगड़ा नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें