साहित्य सेवा के लिए यश भारती से सम्मानित डॉ राम सिंह नहीं रहे.
एटा : साहित्य सेवा के लिए यश भारती से सम्मानित डॉ राम सिंह नहीं रहे. साहित्य जगत में शोक की लहर
- देश के श्रेष्ठ साहियकारो में शुमार,विख्यात लेखक,चिंतक,शिक्षक डॉ0 राम सिंह यादव का आज सुबह 4 बजे के लगभग उनके एटा के सुनहरी नगर स्थित आवास में 84 साल की उम्र में निधन हो गया.
- उनको सांस की तकलीफ थी और लंबे अरसे से इलाज चल रहा था.
- शाम 6 बजे भूतेश्वर घाट पर होगा अंतिम संस्कार.
- एटा जिले के जलेसर तहसील के नगला झड़ू(पांडव नगर)के मूल निवासी डॉ राम सिंह ने एक शिक्षक के रूप में अपना कैरियर शुरू किया.
- साथ साथ साहित्य साधना में लगे रहे.
- उन्होंने दिव्यात्मा,जाहरपीर,रिटायरमेन्ट के बाद सुखी जीवन,श्याम तेरी वंशी जैसी प्रसिद्ध कितावे लिखी.
- वर्तमान में वे व्रज संवर्धन विकास बोर्ड के सदस्य औए अमीर खुसरो संस्थान दिल्ली के अध्यक्ष भी थे.