आगामी 21 को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ में होना है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने बुधवार 7 जून को राजधानी लखनऊ स्थित राजभवन में योग अभ्यास(yoga practice program) का कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसके तहत कार्यक्रम राजभवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बाबा रामदेव समेत कई लोग मौजूद रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग अभ्यास कार्यक्रम का संबोधन भी किया।

योग अभ्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश(yoga practice program):

आज हमने मीडिया को नचा दिया(yoga practice program):

  • राजभवन में बुधवार को योग अभ्यास कार्यक्रम(yoga practice program) आयोजित किया गया था।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की थी।
  • साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का संबोधन भी किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, आज सुबह-सुबह मीडिया को योग कार्यक्रम कवर करने आना पड़ा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, मीडिया हमें नचाती थी, आज हमने मीडिया को नचा दिया।

योग को विश्व में पहचान दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को(yoga practice program):

  • योग अभ्यास कार्यक्रम के संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने आगे पीएम मोदी पर बात की।
  • उन्होंने कहा कि, भारत की इस प्राचीन विधा को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रधानमंत्री मोदी ने दिया।
  • CM योगी ने आगे कहा कि, देश के सबसे बड़े राज्य में इस तरह का कार्यक्रम हो इसके लिए प्रेरणा दी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आज राजभवन में जो पूर्वाभ्यास हो रहा है यही व्यावहारिक पक्ष है।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, कई संस्थाएं चाहती हैं कि, प्रधानमंत्री के साथ योग करें।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, इस पर कार्यालय काम कर रहा है।
  • गौरतलब है कि, 21 जून को पीएम मोदी लखनऊ में योग करेंगे।

ये भी पढ़ें: राजभवन में बाबा रामदेव संग राज्यपाल-मुख्यमंत्री का योगाभ्यास!

ये भी पढ़ें: राज्यपाल राम नाईक का दावा, उत्तर प्रदेश बन रहा है ‘उत्तम प्रदेश’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें