उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 26 अक्टूबर को आगरा के दौरे पर रवाना हुए थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा जिले में पहुंच चुके हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 7.50 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे थे। अपने दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताज महल भी पहुंचे थे, इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने ताज महल का निरीक्षण किया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी नगला, कछपुरा और मेहताब बाग़ भी पहुंचे थे, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई विकास की योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और निरीक्षण किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने GIC मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

GIC मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

सरकार धार्मिक पर्यटन बढ़ाने का काम कर रही है:

  • अयोध्या, काशी ,चित्रकूट जाने पर विरोधियों को बुरा लगता है।
  • आज मैं आगरा आया हूँ तो भी उन्हें बुरा लग रहा है।
  • प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने का काम कर रही है।
  • हमारी सरकार ने 116847 किसानों को कर्ज माफ किया।
  • छठ पर्व पर सभी लोगों को बधाई।
  • आगरा देश का एक ऐसा शहर है जहां वर्ल्ड हेरिटेज की पांच प्रसिद्धि हैं
  • भ्रष्टाचार से निपटने के लिए आम जनता की भागीदारी चाहिए

हम ताजमहल की तह में न जाएँ:

  • यह ध्यान रखना होगा कि ताज भारतीय मजदूरों के खून और पसीने से बनी वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है।
  • ताजमहल कब बना, क्यों बना और कैसे बना हम उसकी तह में न जाए।

ये भी पढ़ें: ‘I Love Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें