उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 30 जून को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान पहुंचे थे, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के कार्यक्रम में शिरकत की थी। जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 220/132 केवी के 10 उपकेंद्रों का उद्घाटन किया, साथ ही उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों को मुफ्त बिजली कनेक्शन भी वितरित किये। योजना के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का संबोधन(yogi addressed UPPCL program) भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने अपनी सरकार के 100 दिनों में बिजली विभाग की उपलब्धियों को गिनाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन के मुख्य अंश:

100 दिनों में साढ़े 18 हजार घरों में बिजली पहुंचाई(yogi addressed UPPCL program):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में बिजली विभाग के कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, 100 दिनों में हमारी सरकार ने साढ़े 18 हजार घरों में बिजली पहुंचा दी।
  • सीएम योगी ने कहा कि, पहले केवल 5 जिलों में 24 घंटे बिजली देते थे।
  • मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा कि, पहले की सरकारें अपनी ही जनता के साथ भेदभाव करती थीं।

100 दिन में 8 हजार ट्रांसफार्मर बदले गए(yogi addressed UPPCL program):

  • कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे ट्रांसफार्मर बदले जाने की बात की।
  • जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि, 100 दिन में 8 हजार ट्रांसफार्मर बदले गए।
  • इसी में उन्होंने आगे जोड़ा कि, जबकि पिछले पूरे साल में केवल 5778 ट्रांसफार्मर ही बदले गए थे।

ये भी पढ़ें: CM योगी ने किया 220/132 KV के उपकेंद्रों का लोकार्पण!

ये भी पढ़ें: CM योगी ने दिया ‘निःशुल्क विद्युत संयोजन’ का तोहफा!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें