उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसके तहत सभी दलों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इसी क्रम बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्र से सांसद योगी आदित्यनाथ जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

4 जिलों में संबोधित करेंगे जनसभाएं:

  • यूपी विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है।
  • इसी क्रम में बुधवार को भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ 4 जिलों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर, रामपुर, हापुड़ और बागपत में चुनावी जनसभाओं में शामिल होंगे।

यूपी चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी:

  • उत्तर प्रदेश के चुनाव के तहत भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ 4 जिलों में चुनावी जनसभा करेंगे।
  • वहीँ यूपी चुनाव के तहत भाजपा की तैयारियां भी जोरों पर हैं।
  • पार्टी ने लगभग सभी चरणों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है।
  • वहीँ भाजपा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ज्यादा निर्भर है।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूपी चुनाव के तहत करीब 1 दर्जन से अधिक रैलियां करेंगे।
  • इसके साथ ही भाजपा अपने केन्द्रीय मंत्रियों से भी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करवाएगी।
  • हालाँकि, पार्टी बिहार चुनाव की तरह ही यहाँ भी बिना मुख्यमंत्री चेहरे के ही लड़ रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें