उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (yogi adityanath) मंगलवार को स्‍व. वीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह ने बहुत काम किया। रामलला को कैद होने से बचाया। देश उनके बलिदानों को कतई नहीं भूल सकता है। ये कार्यक्रम 3 मॉल एवेन्यु आवास पर आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें: योगी सरकार की 9वीं कैबिनेट बैठक आज, अहम प्रस्‍तावों पर लगेगी मु‍हर!

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना होगा

  • स्‍व. वीर बहादुर सिंह की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में सीएम योगी ने यूपी से जुड़ी कई बातें कहीं।
  • सीएम योगी ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश को उत्‍तम प्रदेश बनाना होगा।
  • यूपी में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, फिर भी हम पीछे हैं।
  • यहां मौजूद संसाधनों का अभी तक सही से प्रयोग नहीं किया गया।
  • पिछली सरकारों ने उत्‍तर प्रदेश को उत्‍तम प्रदेश बनाने का प्रयास नहीं किया।
  • उत्‍तर प्रदेश में अभी तक सिर्फ जाति की राजनीति होती आई है।
  • इस प्रथा को बदला जा चुका है।
  • वर्ष 2017 और 2017 का जनादेश अपराध से छुटकारा का संकेत है।
  • जनता की सुरक्षा के लिए मौजूदा सरकार काम कर रही है।
  • इंसेफ्लाइटिस से सैकड़ों लोगों की मौत होती है।
  • स्‍वच्‍छता अभियान को तेज कर हम ऐसी बीमारियों से लड़ेंगे।

    ये भी पढ़ें: लखनऊ: चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि!

    ये भी पढ़ें: हर तबके की मजबूती से राष्ट्र मजबूत होगा- CM योगी आदित्यनाथ

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें