उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा के सांसद योगी आदित्यनाथ ने जद (यू) नेता शरद यादव के कांवरियों पर दिए गए बयान को हास्यास्पद बताया है।

शरद यादव को दी नसीहत:

  • जद यू नेता शरद यादव द्वारा कांवरियों पर दिए गए विवादित बयान पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, यह बयान हास्यास्पद है।
  • उन्होंने कहा कि, कांवर सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक है।
  • इतना ही नहीं बल्कि ये सिर्फ धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन न होकर देश की एकता को मजबूती देता है।

शरद यादव का विवादित बयान:

  • जदयू नेता शरद यादव ने कांवरियों पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि, बेरोजगारी के कारण कांवरियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है।

सपा सरकार पर साधा निशाना:

  • इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख के जमीन कब्ज़ा करने वाले बयान पर कहा कि, सपा प्रमुख के मुंह से कभी-कभी सच्चाई सामने आ जाती है।
  • उन्होंने कहा कि, हत्या, लूट, बलात्कार जैसे अपराधों में समाजवादी पार्टी के नेताओं के नाम आये हैं।

पीएम की सराहना:

  • योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार के सभी कामों को सराहनीय बताया।
  • उन्होंने ये भी बताया कि, 6 अगस्त को भाजपा की झांसी में होने वाली मीटिंग में इसलिए नहीं पहुंचे, क्योंकि संसद में जीएसटी बिल पास होना था और उनका वहां रहना जरुरी था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें