उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने आज जाकिर नाइक पर निशाना साधा। गौरतलब है कि, जाकिर नाइक के उपदेशों को लेकर इस समय बवाल मचा हुआ है।

जाकिर नाइक धर्मगुरु नहीं, इस्लाम के दुश्मन:

  • गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने जाकिर नाइक पर निशाना साधते हुए कहा कि, ऐसे लोग धर्मगुरु नहीं हो सकते।
  • जाकिर नाइक इस्लाम के दुश्मन हैं, आज इस्लाम को आतंक के रूप में देखा जा रहा है, उसके लिए जाकिर नाइक जैसे लोग ही जिम्मेदार हैं।
  • साथ ही भाजपा सांसद ने कहा कि, जाकिर नाइक जैसे लोग ही इस्लाम और मुसलमानों को कटघरे में खड़ा करते हैं और लोग सभी पर शक करने लगते हैं।

सरकार करेगी फंडिंग की जांच:

  • योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और जाकिर नाइक की सोर्स ऑफ़ फंडिंग देखी जा रही है।
  • सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले के पीछे जाकिर नाइक के उपदेशों से प्रभावित लोग थे।
  • जिसके बाद से जाकिर नाइक के टीवी चैनल पीस टीवी को बंद किया जा सकता है।
  • महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले की जांच मुंबई पुलिस को सौंप दी है, साथ ही पीस टीवी के प्रसारण पर महराष्ट्र सरकार ने बैन लगा दिया है।
  • जो भी केबल ऑपरेटर पीस टीवी दिखायेगा, उस पर भी जांच की जाएगी और लाइसेंस भी रद्द किया जायेगा।
  • केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें