उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार 26 अक्टूबर को आगरा के दौरे(yogi agra visit) पर रवाना हुए थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा जिले में पहुंच चुके हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह करीब 7.50 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे थे। गौरतलब है कि, अपने दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब 7 घंटे आगरा में बिताएंगे साथ ही दुनिया के 7 अजूबों में शामिल ताज महल भी जायेंगे।

ताज विवाद को खत्म करने की कोशिश करेंगे CM योगी(yogi agra visit):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने दौरे के तहत आगरा जिले में पहुँच चुके हैं।
  • जानकारों की मानें तो अपने आगरा दौरे पर मुख्यमंत्री योगी ताज विवाद को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं।
  • साथ ही साथ ही मुख्यमंत्री योगी ताज प्रोजेक्ट की भी समीक्षा करेंगे।
  • गौरतलब है कि, ताज प्रोजेक्ट विश्व बैंक की मदद से चलने वाली योजनाओं का समूह है।
  • जिससे ताज महल के आस-पास के इलाकों का विकास किया जायेगा।
  • ताज महल से लेकर आगरा किले के बीच दो किलोमीटर की दूरी है।
  • इसी दूरी में एक विकसित कॉरिडोर बनाया जायेगा।
  • जिसमें शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, एम्यूजमेंट पार्क और रेस्त्रां आदि बनाये जायेंगे।

ताज महल बन गया है विवाद का मुद्दा(yogi agra visit):

  • बीते कुछ समय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में ताज महल विवाद का मुद्दा बन गया है।
  • अभी हाल ही में भाजपा विधायक संगीत सोम ने ताज महल को गुलामी की निशानी बताया था।
  • जिसके बाद विपक्ष ने मामले को बहुत उछाला था।

ये भी पढ़ें: तो क्या ताज महल में जाने से रोके जायेंगे CM योगी?

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें