उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 3 जून से रविवार 4 जून तक सूबे के इलाहाबाद जिले के दौरे(Yogi allahabad live) पर हैं, अपने दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को शहर के निरीक्षण समेत ऊर्जा विभाग की कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी जिले के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।

NCZCC पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ SRN हॉस्पिटल के बाद NCZCC पहुँच चुके हैं।
  • जहाँ मुख्यमंत्री योगी ऊर्जा विभाग की 14 परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
  • इस दौरान कार्यक्रम में सूबे के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद हैं।

SRN हॉस्पिटल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मलिन बस्ती के निरीक्षण के बाद SRN हॉस्पिटल पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने मरीजों से उनका हाल जाना और अस्पताल की सफाई आदि का निरीक्षण किया।
  • हॉस्पिटल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी NCZCC के लिए रवाना हो चुके हैं।
  • NCZCC में मुख्यमंत्री योगी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

मलिन बस्ती पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ:

  • सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के निरीक्षण के लिए निकले हैं।
  • जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर की मलिन बस्ती पहुंचे हैं।
  • सीएम योगी मलिन बस्ती का निरीक्षण कर रहे हैं।

शहर के भ्रमण और निरीक्षण के लिए निकले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi allahabad live):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस में लोगों से मिलने के बाद शहर के भ्रमण और निरीक्षण(Yogi allahabad live) के लिए निकल चुके हैं।
  • निरीक्षण के दौरान सीएम योगी कई जगहों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं।

लोगों से मुलाकात कर रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(Yogi allahabad live):

  • मुख्यमंत्री योगी शनिवार की रात को सर्किट हाउस में विश्राम किया था।
  • जिसके बाद रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात की।
  • मुलाकात के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों की झलकियाँ(Yogi allahabad live):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम 4 बजे इलाहाबाद पहुंचे थे।
  • जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण किया था।
  • इस दौरान उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
  • प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संगम तट पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने संगम के घाटों का निरीक्षण और भ्रमण किया।
  • साथ ही सीएम योगी ने घाट पर पूजा-अर्चना भी की थी।
  • पूजा के बाद सीएम योगी ने घाट पर गंगा आरती भी की थी।

ये भी पढ़ें: इलाहाबाद की समीक्षा बैठक में पहुंचेंगे सूबे के आला अधिकारी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें