उत्तर प्रदेश की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बुधवार 22 मार्च को कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है। बुधवार को ही राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में शाम 5 बजे कैबिनेट की पहली मीटिंग भी बुलाई गयी थी, बैठक से पहले विभागों का बंटवारा किया गया।
विभागों पर हुआ फैसला:
- उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बुधवार को कैबिनेट मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया है।
- जिसके बाद बुधवार को ही लोक भवन में शाम 5 बजे कैबिनेट की पहली मीटिंग बुलाई गयी थी।
- CM योगी की कैबिनेट में कुल 49 मंत्री हैं।
योगी कैबिनेट के मंत्रियों को प्रस्तावित किये गए विभागों की जानकारी:
[ultimate_gallery id=”65243″]
कैबिनेट मंत्री:
- मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी-गृह, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अर्थ एवं संख्या, भूतत्व एवं खनिकर्म, बाढ़ नियंत्रण, कर निबंधन, कारागार, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सर्तकता, नियुक्ति, कार्मिक, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, नगर भूमि, उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, राष्ट्रीय एकीकरण, अवस्थापना, समन्वय, भाषा, वाह्य सहायतित परियोजना, अभाव, सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबंधन, किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण, बाट माप
- दिनेश शर्मा– माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का कार्यभार
- केशव प्रसाद मौर्य– लोक निर्माण विभाग मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम विभाग का कार्यभार