उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार 22 अक्टूबर को सूबे के हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जिले के दौरे पर निकले थे, जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की शाम को चित्रकूट पहुंचे थे। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी का यह दौरा दो दिवसीय था, जिसके चलते सोमवार को मुख्यमंत्री योगी चित्रकूट का दौरा(yogi chitrakoot visit) करेंगे।

कामदगिरी भगवान के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की परिक्रमा(yogi chitrakoot visit):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट के दौरे पर रवाना हुए थे।
  • जिसके तहत रविवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी चित्रकूट पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने रात्रि विश्राम किया, और अगले दिन सोमवार की सुबह 7 बजे कामदगिरी भगवान के दर्शन किये।
  • दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कामदगिरी भगवान की परिक्रमा की।

11 बजे समीक्षा बैठक लेंगे मुख्यमंत्री योगी(yogi chitrakoot visit):

  • अपने चित्रकूट जिले के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 7 बजे कामदगिरी भगवान के दर्शन किये।
  • साथ ही सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ जिले की समीक्षा बैठक करेंगे।
  • जिसमें विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।

चित्रकूट में अयोध्या जैसा माहौल(yogi chitrakoot visit):

  • इससे पहले रविवार की शाम को मुख्यमंत्री योगी चित्रकूट पहुंचे थे।
  • जिसके बाद शाम 7 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में मन्दाकिनी नदी के आरती के कार्यक्रम में शिरकत की थी।
  • गौरतलब है कि, इससे पहले अयोध्या में भी सरयू नदी के किनारे मुख्यमंत्री योगी ने आरती में भाग लिया था।

ये भी पढ़ें: लखीमपुर: BJP नेता की गोली मारकर हत्या

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें