यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चिकित्सकों के देख रेख में चल रहा है। बता दें कि योगी के पिता उत्‍तराखंड में फॉरेस्‍ट रेंजर थे और 1991 में रिटायरमेंट के बाद अपने गांव में ही रहते थे।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के मीडिया समन्वयक दर्शन सिंह रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भी योगी के पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और शीघ्र ही वह उनका हाल-चाल जानने अस्पताल जायेंगे। बिष्ट को कल देर शाम उल्टी, दस्त और शरीर में पानी की कमी की शिकायत के कारण जौलीग्रांट में हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी उम्र 84 वर्ष है।

योगी आदित्यनाथ के पिता के साथ उनका परिवार भी मौजूद
हिमालयन अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी मुकेश मंमगाई ने मीडिया से कहा आनंद सिंह बिष्ट को पेट की तकलीफ के चलते सोमवार शाम पांच बजे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट और मानवेंद्र सिंह बिष्ट के साथ परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें