उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के उपराष्ट्रपति के चुनाव के बाद अपने सांसद पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसके बाद नियमानुसार मुख्यमंत्री बने रहने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को यूपी विधानसभा या यूपी विधान परिषद् में से किसी एक का सदस्य होना अनिवार्य हो गया था। इसी क्रम में मंगलवार 5 सितम्बर को विधान परिषद् उपचुनाव के नामांकन(yogi files MLC nominations) का आखिरी दिन था।

मुख्यमंत्री योगी ने दाखिल किया नामांकन(yogi files MLC nominations):

  • देश में उपराष्ट्रपति के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर के सांसद पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • जिसके बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधान परिषद् उपचुनाव के तहत अपना नामांकन भर दिया है।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोनों उप-मुख्यमंत्री डॉ० दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य,
  • योगी सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और अल्पसंख्यक मंत्री मोहसिन रजा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

वीडियो(yogi files MLC nominations):

https://www.youtube.com/watch?v=_SgsnDuPJLU&feature=youtu.be

MLA के उपचुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र होता गोरखपुर(yogi files MLC nominations):

  • मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को MLC के उपचुनाव के तहत अपना नामांकन भर दिया है।
  • सीएम योगी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के बाद अपने सांसद पद से इस्तीफ़ा दिया था।
  • जिसके बाद नियमानुसार मुख्यमंत्री बने रहने के लिए सीएम योगी को विधानसभा या विधानपरिषद का सदस्य होना अनिवार्य है।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुल 5 बार लगातार गोरखपुर से सांसद चुने जा चुके हैं।
  • साथ ही 19 सितम्बर से पहले मुख्यमंत्री योगी को विधानसभा या विधानपरिषद का सदस्य बनना अनिवार्य है।
  • जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए दोनों रास्ते ही सेफ थे।
  • साथ ही ऐसा भी माना जा रहा था कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगर चुनाव लड़ते हैं तो निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर ही होगा।

सपा-बसपा की राह पर योगी सरकार(yogi files MLC nominations):

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सपा-बसपा की राह पर अग्रसर हो गए हैं।
  • जानकार कहते हैं कि, सीएम योगी चुनाव लड़कर सदन में पहुँचते हैं तो यह एक सकारात्मक कदम होता।
  • गौरतलब है कि, पूर्व दो सरकारों के भी मुख्यमंत्री MLC ही चुने गए थे।
  • 2012 में अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद के पद का इस्तीफ़ा देकर MLC चुने गए थे।
  • वहीँ 2007 में बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी कुछ ऐसा ही किया था।
  • इसके साथ ही ऐसा भी माना जा रहा है कि, सीएम योगी चुनाव भी लड़ सकते हैं।
  • यदि सीएम योगी चुनाव लड़ते हैं तो उनका निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर होना लगभग तय है।
  • जिसकी प्रमुख वजह है कि, योगी आदित्यनाथ 5 बार से लगातार गोरखपुर के सांसद रहे हैं।
  • गोरखपुर की जनता में मुख्यमंत्री योगी काफी लोकप्रिय हैं।
  • पिछले लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी ने सपा प्रत्याशी को 3 लाख 12 हजार 783 वोटों से हराया था।

ये भी पढ़ें: LIVE: लखनऊ मेट्रो का उद्घाटन कार्यक्रम!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें