उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित BRD मेडिकल कॉलेज (yogi gorakhpur visit)में शुक्रवार को ऑक्सीजन सप्लाई खत्म हो जाने के कारण तकरीबन 50 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी, जिसके बाद मामले में सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। गौरतलब है कि, मरने वालों में करीब 3 दर्जन बच्चे थे। योगी सरकार मामले में हर मोर्चे पर पूरी तरह से फेल हो गयी है।

गोरखपुर के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(yogi gorakhpur visit):

  • शुक्रवार को गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई खत्म होने के चलते तकरीबन 50 लोगों की मौत हो गयी थी।
  • जिसके बाद मामले में सरकार की काफी किरकिरी हुई थी।
  • इसी क्रम में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के दौरे के लिए रवाना हो गए हैं।
  • अपने दौरे के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ BRD मेडिकल कॉलेज का एक बार फिर से दौरा करेंगे।
  • गौरतलब है कि, हादसे से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BRD कॉलेज का निरीक्षण भी किया था।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी पहुंचेंगे गोरखपुर(yogi gorakhpur visit):

  • शुक्रवार के हादसे के बाद रविवार को मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
  • जहाँ वे एक बार फिर से BRD मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे।
  • साथ मुख्यमंत्री योगी इस दौरान हादसे के पीड़ित लोगों से भी मिल सकते हैं।
  • इसके साथ ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा भी दिल्ली से गोरखपुर पहुंचेंगे।

मुख्य सचिव भी गोरखपुर रवाना हुए(yogi gorakhpur visit):

  • रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।
  • इसके साथ ही सूबे के मुख्य सचिव राजीव कुमार भी गोरखपुर के लिए रवाना हुए हैं।
  • गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव साथ में गोरखपुर के लिए रवाना हुए हैं।
  • ज्ञात हो कि, मामले में योगी सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
  • साथ ही जांच का मुख्य अधिकारी मुख्य सचिव को बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: आखिर BRD में ‘ऑक्सीज़न सप्लाई’ का सच आया सामने!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें