उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सूबे की सत्ता में अपने 6 महीने पूरे कर चुकी है, जिसके तहत सोमवार 18 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सरकारों में हुई गड़बड़ियों को लेकर श्वेत-पत्र जारी किया था। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार 19 सितम्बर को अपनी सरकार के 6 महीने(yogi government 6 months) पूरे होने के चलते प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था। जिसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में कैबिनेट मीटिंग से पहले प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

6 महीने पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन(yogi government 6 months):

नैतिक जिम्मेदारियों पर बोले योगी(yogi government 6 months):

  • 17 वर्षों से यूपी में अराजकता थी।
  • श्वेतपत्र के माध्यम से जनता को बताया।
  • हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह।
  • यूपी में लोकतांत्रिक सरकार चल रही है।
  • 100 दिन पूरे होने पर भी लेखाजोखा दिया था।
  • हमारी नैतिक जिम्मेदारी कि जनता को बताएं।
  • 19 मार्च 2017 के पहले खराब स्थिति थी।
  • पीएम मोदी के नेतृत्व में अच्छा काम हो रहा।
  • आम जनमानस में विश्वास पैदा हुई।
  • प्रचंड बहुमत के बाद कार्य पद्धति भी ऐसी होनी चाहिए।
  • बीजेपी सरकार के बाद निवेश का माहौल बना।

कानून-व्यवस्था पर बोले CM योगी(yogi government 6 months):

  • जंगलराज से मुक्ति देना हमारी प्राथमिकता थी।
  • 18 से 20 घंटे हमने मेहनत की।
  • आम जन के अंतर विश्वास पैदा किया।
  • पुलिस ने विश्वास पैदा करने के लिए काम किया।
  • 6 महीने में एक भी दंगा नहीं हुआ।
  • रातभर जाग कर सरकार ने काम किया।
  • ।प्रदेश को अपराध मुक्त करना हमारा काम।
  • पुलिस विभाग खुल के काम कर रहा।
  • 17 अपराधी मुठभेड़ में पुलिस ने मार गिराए।
  • 431 से अधिक पुलिस मुठभेड़ हुई।
  • 69 अपराधियों की सम्पत्ति जब्त की गई।
  • 35 करोड़ की सम्पत्ति भूमाफियाओं की जब्त की।
  • निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाया।

किसानों को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री योगी(yogi government 6 months):

  • किसानों के लिए सरकार ने काफ़ी काम किया है, किसानों का विश्वास जाग्रत किया है।
  • जातिवाद परिवारवाद की राजनीति ने यूपी को नुकसान पहुंचाया है।
  • किसानों के लिए आलू का पहली बार समर्थन मूल्य जारी हुआ।
  • हमने हर किसान को ट्यूबवेल कनेक्शन देने का ऐलान किया, 10 हज़ार सोलर पंप दिए गए।
  • 5000 से ज्यादा क्रय केंद्र हमने खोले हैं।
  • 33 लाख अपात्र राशन कार्डों को निरस्त कर पात्रों को राशन कार्ड दिया।
  • हम किसानों का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने उनके लिए कुछ नही किया उन्हें सोचना चाहिए।
  • अखिलेश किसान की परिभाषा मालूम करें, ट्वीट से बेहतर।
  • उन्हें किसान के बारे में मालूम नही होगा।

रोजगार पर क्या बोले मुख्यमंत्री योगी(yogi government 6 months):

  • प्रदेश में नौकरियों में धांधली और अराजकता का माहौल था।
  • रोजगार के लिए 6 महीने में पुलिस भर्ती प्रक्रिया बढ़ाई।
  • युवाओं को प्रदेश में नौकरी के लिए काम किया जा रहा है।
  • इस वर्ष 10 लाख नौजवानों को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा।
  • 1 अक्टूबर से सचिवालयों को e ऑफिस से जोड़ा जा रहा है जो आम जन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।
  • पिछली सरकार में राजकीय नौकरियों में भेदभाव होता रहा है।
  • हमने इसे रोकने में लिए साक्षात्कार समाप्त किया।
  • हम आने वाले समय में 1.5 लाख पुलिस विभाग में भर्तियां करेंगे।

बिजली की व्यवस्था(yogi government 6 months):

  • 6 महीनों में यूपी देश मे सबसे अधिक राजस्व वृद्धि वाला राज्य बना है।
  • हमने 16 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया।
  • जिसमें 6 लाख गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार हैं।
  • हम आने वाले समय में 1.5 लाख पुलिस विभाग में भर्तियां करेंगे।
  • स्कूली बच्चों को जूते मोज़े दिए गए हैं और आने वाली सर्दियों में स्कूली बच्चों को स्वेटर भी दिए जायेंगे।
  • बिजली की व्यवस्था पहले से बहुत अच्छी हुई, इसमें भेदभाव समाप्त किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं पर CM योगी(yogi government 6 months):

  • पूर्वी यूपी के 38 जिलों में 92 लाख बच्चों को इन्सेफेलाइटिस की वैक्सीन दी गई है।
  • दवा खरीद की केंद्रीय व्यवस्था की गई है।
  • जिससे सरकारी अस्पतालों में होने वाली दवा खरीद में लूटपाट दूर होगी।

परिवहन विकास पर बोले मुख्यमंत्री योगी(yogi government 6 months):

  • पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण लिए काम चल रहा है।
  • प्रदेश के विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है।
  • हमारी सरकार 22 करोड़ जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
  • कानपुर आगरा में मेट्रो का काम जल्द शुरू होगा है।
  • जेवर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • प्रदेश के कमिश्नरी मुख्यालय को एयर सेवा से जोड़ने की योजना है।

ये भी पढ़ें: नगला में बनेगा कन्या महाविद्यालय- CM योगी

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें