उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मंगलवार को जब दिल्ली स्थित संसद भवन में सांसद के तौर पर आखिरी संबोधन दे रहे थे, तब उन्होंने कहा था कि, उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द ही बहुत कुछ बंदी होने वाली है। जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार 22 मार्च से कर दी है।

उत्तर प्रदेश में बैन हुईं ये चीजें:

  • यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने मंगलवार को संसद भवन में अपने संबोधन में कहा था कि, यूपी में बहुत कुछ बंदी होने वाला है।
  • जिसके बाद बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कई चीजों पर बैन लगा दिया है।
  • गौरतलब है कि, बुधवार को मुख्यमंत्री योगी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद एनेक्सी पहुंचे थे।
  • जहाँ उन्होंने एनेक्सी के सभी तलों का निरीक्षण किया था।
  • यूपी की नई भाजपा सरकार ने इन चीजों को बैन कर दिया है।

पान-गुटखा पर बैन:

  • मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में पान-गुटखा को बैन कर दिया है।
  • ज्ञात हो कि, एनेक्सी के निरीक्षण के दौरान CM योगी ने वहां काफी गन्दगी पायी थी।

पॉलिथीन पर बैन:

  • योगी सरकार ने पान-गुटखा आदि के साथ ही पॉलिथीन पर भी बैन लगा दिया है।
  • हालाँकि, यह बैन भी केवल सरकारी कार्यालयों तक ही सीमित है।

गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबन्ध:

  • योगी सरकार ने पान-गुटखा, पॉलिथीन के साथ-साथ गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है।
  • उत्तर प्रदेश में गौ तस्करी पर पूर्ण प्रतिबन्ध का आदेश सरकार द्वारा जारी किया जा चुका है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें