उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीते 3 अप्रैल से विभागों की कार्य प्रणाली को प्रेजेंटेशन के माध्यम से देख रहे हैं, इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी ने 7 विभागों की प्रेजेंटेशन देखी थी। जिसके बाद सीएम योगी ने विभागों के कार्यों से सम्बंधित जरुरी दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

वित्त विभाग का प्रेजेंटेशन:

  • मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को सबसे पहले वित्त विभाग का प्रेजेंटेशन देखा था।
  • जिसके तहत उन्होंने प्रदेश में कंपनियों के पैसा इकठ्ठा कर भाग जाने की घटनाओं को रोकने की बात कही।
  • सीएम योगी ने ऐसी कम्पनियों को चिन्हित कर उन पर शिकंजा कसने की बात कही।
  • साथ ही सीएम जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम-2016 का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की बात कही।
  • ‘मेक इन इंडिया’ की तर्ज पर ‘मेक इन यूपी’ अभियान की योजना बनायी जाएगी।

वाणिज्य विभाग का प्रेजेंटेशन:

  • सीएम योगी ने व्यापारिक कल्याण बोर्ड का गठन करने के आदेश दिए।
  • साथ ही व्यापारियों पर किसी तरह का नया टैक्स नहीं लगाया जायेगा।
  • सभी टैक्स GST के अनुसार ही लगाये जायेंगे।
  • साथ ही अधिकारियों को टैक्स वसूली पर जोर देने के आदेश मिले हैं।

मनोरंजन कर विभाग की प्रेजेंटेशन:

  • GST में ही मनोरंजन कर को मर्ज किया जायेगा।
  • बंद हुए सिनेमाघरों को फिर से चलाया जायेगा।
  • सूबे में करीब 350 सिनेमाघर बंद पड़े हैं।
  • सिनेमाघरों की सीट लिमिट को 125 से कम कर के 100 सीट किया जायेगा।
  • 3 हफ़्तों में लाइसेंस जारी किया जायेगा।
  • मनोरंजन कर विभाग में 40 साल पुराने एक्ट बदले जायेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें