उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की सत्ता पर बैठते ही प्रशासन में मौजूद कमियों को दूर करने की बात कही थी, इसके साथ ही योगी सरकार ने भ्रष्टाचारियों को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाने की बात कही थी, इसी क्रम में योगी सरकार PWD के करीब 500 से अधिक अफसरों पर कार्रवाई(yogi government major action) करने वाली है, सबसे बड़ी बात यह है कि, अफसरों पर यह कार्रवाई भ्रष्टाचार में लिप्त होने के चलते की जायेगी।

भ्रष्टाचार, अनियमिततता के चलते कार्रवाई(yogi government major action):

  • प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे के शासन की बागडोर सँभालते ही जीरो टॉलरेंस की बात कही थी।
  • जिस पर योगी सरकार खरी उतरती नजर आ रही है।
  • इसी क्रम में योगी सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार और अनियमिततता के चलते 550 से अधिक अफसरों पर गाज गिराएगी।
  • जिसके चलते अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता को बाहर भी किया जायेगा।
  • इसके साथ ही विभागीय सूत्रों के मुताबिक, PWD में करीब 273 अफसरों पर जबरन रिटायरमेंट की गाज गिरेगी।
  • इसके साथ ही स्क्रीनिंग में करीब 550 से अधिक अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।

PWD के अब तक 556 अफसरों के खिलाफ हुई कार्रवाई(yogi government major action):

  • योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के चलते PWD में अब तक कुल 556  अफसरों पर गाज गिर चुकी है।
  • जिसके तहत 392 अधिशासी अभियंताओं की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें 3 पर आरोप सिद्ध हो गया है।
  • आरोप सिद्ध होने के साथ ही तीनों अफसरों को जबरन रिटायरमेंट दे दिया गया है।
  • इसके साथ ही 351 सहायक अभियंताओं की भी स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें 78 पर आरोप तय हुए।
  • जिसके बाद सभी 78 आरोपियों को रिटायर किया गया।
  • 151 अवर अभियंताओं सिविल की स्क्रीनिंग में 116 पर गाज गिरी।
  • इसके साथ ही 116 अवर अभियंताओं को विभाग से रिटायर कर दिया गया है।
  • 89 अवर अभियंता यांत्रिक की स्क्रीनिंग की गयी, जिसमें 71 पर कार्रवाई कर दी गयी है।
  • जिसके तहत 55 की सेवा को समाप्त की गयी और 16 को सेवा से बर्खास्त किया गया।
  • गौरतलब है कि, प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर किसी भी सरकार द्वारा यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

ये भी पढ़ें: गोमती तट पर 31 अक्टूबर को श्याम भजनों की बहेगी बयार

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें